एक्सप्लोरर

Karnataka Murder Case: कर्नाटक में मुस्लिम युवक की हत्या के बाद तनाव का माहौल, पुलिस ने दो दिन के लिए लगाई धारा-144

Crime News: मंगलुरु शहर के कुछ इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है. मुस्लिम युवक की हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है.

Karnataka News: कर्नाटक के मंगलुरु के बाहरी इलाके कृष्णापुरा में रविवार (25 दिसंबर) को अज्ञात बदमाशों के एक गुट ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी. यहां रविवार (25 दिसंबर) की सुबह 6 बजे से 27 दिसंबर की सुबह 6 बजे तक के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है. पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, किसी भी आपराधिक घटना को रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है. यहां 27 दिसंबर तक शराब की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है.

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात की घटना में मृतक की पहचान जलील के रूप में हुई है. जलील की हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. जलील पर उस वक्त हमला किया गया जब वह एक दुकान के सामने खड़ा था. हमलावर इस घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. जिसके बाद जलील को अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस कमिश्नर ने यह कहा

पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में धारा 144 को लागू कर दिया गया है ताकि किसी भी होने वाले अपराध को रोक जा सके. सुरथकल, बाजपे, कावूर और पानमबूर में 27 दिसंबर की सुबह 6 बजे तक 144 धारा लागू रहेगी ताकि इलाके में किसी तरह का तनाव न हो.

हत्या का एक और चौंकाने वाला मामला

ऐसा ही दूसरा मामला हाल में कर्नाटक के दावणगेरे इलाके में सामने आया था. एक कथित सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर सरेआम एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गया था. मृतक युवती की पहचान सुल्ताना के रूप में हुई थी और आरोपी का नाम सादात बताया गया था. बताया गया कि सादात, सुल्ताना से प्यार करता था लेकिन युवती के परिवार वाले युवक को पंसद नहीं करते थे. इसके चलते सुल्ताना ने सादात से दूरी बना ली थी. इसके बाद आरोपी ने सुल्ताना की हत्या कर दी और जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.

ये भी पढ़ें- Christmas 2022: दुनियाभर में क्रिसमस की धूम, PM मोदी से लेकर जो बाइडेन और पोप फ्रांसिस ने किया विश- तस्वीरें भी की शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget