एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के डोडा में बेकाबू मिनी बस के खाई में गिरने से 8 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Jammu Kashmir Accident: मिनी बस जिस वक्त डोडा से थत्री जा रही थी उस समय यह हादसा हुआ. पुलिस ने बताया कि इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है.

Jammu Kashmir Bus Accident: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक मिनी बस के बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरने की वजह से गुरूवार की सुबह आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल है. ऐसा बताया जा रहा है कि सुई गोवारी इलाके में मिनी बस खाई में गिरने के बाद उसके टुकड़े हो गए. इसके बाद मौके पर ही आठ लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि कई अन्य घायल हो गए.

घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

डोडा में बस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने दुख जाहिर किया है. प्रधानमंत्री कार्याल की तरफ से किए गए ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा- डोडा के थत्री में सड़क दुर्घटना से दुखी हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी सांत्वना शोक संतप्त परिवार के साथ है. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. जिन लोगों ने इस सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाई है, उनके परिवार को पीएमएनआरएफ से 2 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.   

घायलों में से कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्त में दम तोड़ दिया जबकि कुछ लोगों की जीएमसी डोडा में मौत हो गई. मिनी बस जिस वक्त डोडा से थत्री जा रही थी उस समय यह हादसा हुआ. पुलिस ने बताया कि इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं. अधिकारियों ने बताया कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. और ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मरी के डोडा जिले के थत्री के नजदीक एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई . उन्होंने आगे कहा कि हमने फौरन डोडा के डीसी विकास शर्मा से बात की है और घायलों को जीएमसी डोडा में भर्ती किया जा रहा है. जो भी मदद की जरूरत होगी, मुहैया कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें:

हरियाणा के बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचला, तीन की मौत, राहुल गांधी ने साधा निशाना

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी का सख्त रुख, पाकिस्तान की जीत पर पटाखे फोड़ने वालों पर दर्ज होगा देशद्रोह का मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget