एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: श्रीनगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंका, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की

साउथ कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों को सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंक दिया. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. एक नागरिक को चोटें आई हैं.

Jammu Kashmir News: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के केपी रोड इलाके में शनिवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के बंकर को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका. इस घटना में कैंप को कोई नुकसान नहीं हुआ है. एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया.

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास सीआरपीएफ के बंकर पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक दिया. अधिकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन एक नागरिक को मामूली चोटें आई हैं. इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना शाम लगभग 6:50 बजे हुई. आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले में केपी मार्ग स्थित सीआरपीएफ के बंकर की तरफ ग्रेनेड फेंका.’’ उन्होंने कहा कि ग्रेनेड बंकर पर नहीं गिरा और इसके पास फटा जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ.

करण नगर में आतंकियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों ने एक नागरिक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजकर 50 मिनट पर आतंकवादियों ने करण नगर में छत्ताबल निवासी मजीद अहमद को गोली मार दी. उन्होंने बताया कि घायल अहमद को नजदीकी एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

गर्व: लद्दाख में दुनिया के सबसे बड़े तिरंगे का हुआ अनावरण, सेना प्रमुख नरवणे भी रहे मौजूद

J&K: डल झील की अस्वच्छता से निराश हैं LG मनोज सिन्हा, कहा- लोग सामूहिक जिम्मेदारी लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget