एक्सप्लोरर

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, गगनगीर-गांदरबल हमलों में शामिल लश्कर का कमांडर ढेर

J&K News: जिस इलाके में मुठभेड़ हुई, वह दाचीगाम नेशनल पार्क के पास है और गांदरबल-श्रीनगर-त्राल पर प्रमुख आतंकवादी घुसपैठ ट्रैक पर है. 20 अक्टूबर को गगनगीर सोनमर्ग में हुए हमले में सात लोग मारे गए थे.

J&K News: सुरक्षाबलों ने मंगलवार (3 दिसंबर,2024) को श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता हासिल की. 20 अक्टूबर को गगनगीर में सुरंग कंपनी के शिविर स्थल पर हुए हमले में शामिल सबसे वांटेड आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया. आतंकवादी की पहचान जुनैद रमजान भट के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के बाहर हारवन के ऊपरी इलाकों में रात भर चले अभियान में मारा गया. मुठभेड़ स्थल से एक एम4 यूएस निर्मित कार्बाइन बरामद की गई.

जिस इलाके में मुठभेड़ हुई, वह दाचीगाम नेशनल पार्क के पास है और गांदरबल-श्रीनगर-त्राल पर प्रमुख आतंकवादी घुसपैठ ट्रैक पर है. 20 अक्टूबर को गगनगीर सोनमर्ग में हुए हमले में सात लोग मारे गए थे. दो आतंकवादियों ने शिविर स्थल पर हमला किया था और दोनों हमलावर कैमरे में कैद हो गए थे, जिससे उनकी पहचान हो गई. मुठभेड़ में मारा गया जुनैद रमजान भट, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम इलाके का स्थानीय लश्कर-ए-तैयबा कमांडर है और पिछले कई सालों से सक्रिय था.

द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली हमले की जिम्मेदारी

गांदरबल के सोनमर्ग इलाके में सुरंग परियोजना का निर्माण कर रही एक निजी कंपनी के श्रमिकों के शिविर पर हमले के दौरान, छह निर्माण श्रमिकों और एक डॉक्टर की मौत हो गई. पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जबकि सुरक्षा बलों ने शुरुआत में हमलावर की पहचान हुरेरा और खुबैब के रूप में की थी, लेकिन कुछ समय बाद हमलावरों में से एक का नाम स्थानीय बताया गया और माना जा रहा है कि दोनों गांदरबल और हरवान के बीच घूम रहे हैं. 

देर रात हुई मुठभेड़

अस रिपोर्ट के बाद से ही सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है और गांदरबल और हरवान की तरफ जबरवान पहाड़ियों में तलाशी अभियान जारी है. आईजीपी कश्मीर के अनुसार, सुरक्षा बलों ने कल रात विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. कल (2 दिसंबर, 2024) रात करीब 10 बजे सुरक्षाबलों ने संदिग्ध का स्थान निर्धारित किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई.

मौके से भाग गए थे आतंंकी

इस मुठभेड़ को लेकर अधिकारी ने कहा, "शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि दूसरा आतंकवादी इलाके और घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा. आतंकवादी को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है." यह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच उसी क्षेत्र में दूसरी मुठभेड़ है. 10 नवंबर को इशबर निशात के जबरवान हिल्स में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एक संक्षिप्त मुठभेड़ हुई थी, लेकिन मुठभेड़ के दौरान आतंकी भागने में सफल रहे थे. तब से दक्षिण कश्मीर के त्राल, मध्य कश्मीर के गांदरबल और उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा को जोड़ने वाली जबरवान पहाड़ियों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें - महिलाओं को दफ्तर में यौन शोषण से बचाने के लिए बने POSH कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए कई दिशानिर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget