एक्सप्लोरर

Milind Deora Resigns: राहुल की न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को झटका, मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में होंगे शामिल

Maharashtra Congress: कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

Milind Deora Resigns: राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है. कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी. उन्होंने एक पोस्ट करके कहा कि उनका एक महत्वपूर्ण अध्याय खत्म हुआ. 

कांग्रेस के पूर्व नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ. इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है. पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता ख़त्म. मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं." 

शिंदे गुट में होंगे शामिल

मिलिंद देवड़ा आज रविवार (14 जनवरी) को एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होंगे. उनकी ज्वाइनिंग मुख्यमंत्री आवास पर होगी. हालांकि इस तरह की अटकलें पहले भी लगाई जा रहीं थीं कि वो कांग्रेस छोड़कर शिंदे सेना में शामिल हो सकते हैं लेकिन एक दिन पहले ही उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया था. 

राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले दिया इस्तीफा

मिलिंद देवड़ा की कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने ये इस्तीफा दिया लेकिन उन्होंने जो दिन चुना वो भी खास है. 14 जनवरी (रविवार) के दिन ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा की शुरुआत होने जा रही है और इसी दिन उन्होंने इस्तीफा दिया. दरअसल, देवड़ा ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के दावे को लेकर अस्वीकृति व्यक्त की थी. अविभाजित शिवसेना के अरविंद सावंत ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में उनको हराया था. 

कौन हैं मिलिंद देवड़ा?

मिलिंद देवड़ा कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता मुलरी देवड़ा के बेटे हैं. उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी के क्वेस्ट्रॉम स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया है. साल 2004 के आम चुनावों में उन्होंने मुंबई दक्षिण से बीजेपी की जयवंतीबेन मेहता को 10,000 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी.

साल 2011 में मिलिंद देवड़ा केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री बने. इसके अलावा अक्टूबर 2012 में उन्होंने जहाजरानी राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली. मिलिंद देवड़ा ने पूजा शेट्टी से शादी की है. पूजा शेट्टी फिल्म निर्माण कंपनी वॉक वॉटर मीडिया की प्रमुख हैं और एडलैब्स के पूर्व अध्यक्ष, फिल्म निर्माता मनमोहन शेट्टी की बेटी हैं.

बनाए गए थे सीडब्ल्यूसी के संयुक्त कोषाध्यक्ष

हाल ही में जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान हुआ था तब पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मिलिंद देवड़ा को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने ये इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया. मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की वजह इंडिया गठबंधन को बताया जा रहा है. मिलिंद देवड़ा एक समय कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भी थे. वह पार्टी के दिग्गज नेता दिवंगत मुरली देवरा के बेटे हैं.  

ये भी पढ़ें: 'INDIA' गठबंधन को पीएम फेस की जरूरत नहीं', नीतीश कुमार पर क्या बोले शरद पवार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget