एक्सप्लोरर

गुजरात: हमले के बाद उत्तर भारतीयों का पलायन जारी, हिंसा में अब तक 431 लोग गिरफ्तार

साबरकांठा में 28 सितंबर को 14 महीने बच्ची के बलात्कार का मामला सामने आया. इस मामले में बिहार के एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद से उत्तर भारतीयों के खिलाफ नफरत वाले मैसेज वायरल होने लगे. इसके बाद उत्तर भारतीयों पर हमले शुरू हो गए.

नई दिल्ली: साबरकांठा जिले में 14 महीने की एक बच्ची के साथ कथित बलात्कार को लेकर उत्तर भारतीयों पर हमलों के बाद लोगों का पलायन जारी है. पलायन कर रहे लोगों से राज्य सरकार ने लौटने की अपील की है. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील की. उत्तर भारतीयों पर हमले और डराने के मामले में अब तक 431 को लोग गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही कुल 57 मामले दर्ज किए गए हैं.

जिन जिलों में सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए उनमें महेसाणा में 17, साबरकांठा जिले में 11 और अहमदाबाद में 12 केस दर्ज हुए हैं. मुख्यमंत्री रूपाणी ने दावा किया कि पिछले 48 घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुयी है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है. इस बीच यूपी और बिहार के मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने रूपाणी से बात की और हमलों को लेकर चिंता जतायी.

अल्पेश की ठाकोर सेना पर आरोप उत्तर भारतीयों पर हमले को लेकर कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर की ठाकोर सेना पर हिंसा भड़काने और धमकी देने के आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें अल्पेश ठाकोर उत्तर भारतीयों को धमकी देते नजर आ रहे हैं. वहीं इन आरोपों को अल्पेश ठाकोर ने नकार दिया है. अल्पेश ठाकोर गुरुवार को एक सद्भावना अनशन भी करने वाले हैं.

उत्तर भारतीयों पर हमले के बाद राजनीति भी गर्म है. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने एलान किया है कि आज सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुजरात में हुई हिंसा के लिए केन्द्र और राज्य की बीजेपी सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ''कुछ लोगों के इशारे पर हिंदी भाषी लोगों के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाई जा रही है.''

बिहार एडीजी के बयान से नया मोड़ गुजरात में बिहार के लोगों के साथ हो रही हिंसा और पलायन पर बिहार के एडीजी के बयान से नया मोड़ आ गया है. उनका कहना है की गुजरात से जो फीड बैक मिला है उसके मुताबिक ज़्यादातर लोग दीवाली और छठ का पर्व मनाने के लिए लौट रहे हैं. बिहार एडीजी एस के सिंघल ने कहा, ''पर्व का समय आ रहा है और पर्व की वजह से भी लोग लौट रहे हैं. जैसा हमें फीड बैक दिया गया गुजरात प्रशासन की तरफ से उसी के आधार पर ये बात कह रहा हूं. ये जो लोग आते नज़र आ रहे हैं उसमें अधिकांश लोग हर साल की तरह पर्व मनाने आ रहे हैं.''

क्यों हो रहे हैं परप्रांतियों पर हमले? गुजरात में रह रहे उत्तर भारतीयों और वहां के स्थानीय लोगों के बीच 28 सितंबर की एक घटना तनाव की वजह बनी. साबरकांठा में 28 सितंबर को 14 महीने बच्ची के बलात्कार का मामला सामने आया. इस मामले में बिहार के एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद से उत्तर भारतीयों के खिलाफ नफरत वाले मैसेज वायरल होने लगे. इसके बाद उत्तर भारतीयों पर हमले शुरू हो गए. गांधीनगर, मेहसाणा, साबरकांठा, पाटन और अहमदाबाद में हमले हुए. इसके बाद कई उत्तर भारतीय मजदूरों ने गुजरात से पलायन करना शुरु कर दिया.

संबंधित खबरें

गुजरात की हिंसा के लिए गरीबी जिम्मेदार, मैं श्रमिकों पर हिंसा के खिलाफ खड़ा रहूंगा- राहुल गांधी गुजरात में बिहारियों पर हुए हमलों के बाद नीतीश बोले- मैंने CM रुपाणी से बात की, निर्दोष के साथ गलत न हो गुजरात: हिंसा के डर से उत्तर भारतीयों का पलायन जारी, नीतीश के बाद योगी ने सीएम रुपाणी से बात की जानिए, गुजरात ही नहीं महाराष्ट्र, असम में क्यों बिहारी हिंसा की ज़द में होते हैं? गुजरात: हमले के बाद उत्तर भारतीयों का पलायन जारी, संजय निरूपम की पीएम को धमकी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget