एक्सप्लोरर

MiG-21 Plane Crash: राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 विमान क्रैश, 2 पायलट शहीद

Rajasthan MiG-21 Plane Crash: राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 विमान क्रैश हुआ है. इस हादसे में दो पायलट शहीद हो गए हैं.

MiG-21 Plane Crash: राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) का मिग-21 विमान क्रैश हुआ है. बाड़मेर (Barmer) के भीमड़ा गांव में मिग-21 क्रैश हुआ है. जोरदार धमाके के साथ लोगों को आग की बड़ी लपटें दिखाई दी हैं. मिग-21 क्रैश की सूचना से गांव में अफरातफरी मच गई. विमान का मलबा भी आधा किमी के दायरे में फैल गया. मौके के लिए प्रशासन रवाना हुआ है. इस हादसे में दोनों पायलट शहीद (Pilot Martyr) हो गए हैं.

दुर्घटना के बाद क्रैश का वीभत्स वीडियो सामने आया है. वायु सेना ने कहा कि दुर्घटना के बारे में तथ्य इकठ्ठा किए जा रहे हैं. बाड़मेर के जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि, "यह वायु सेना का विमान था जो भीमड़ा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया." 

दोनों पायलट हुए शहीद

भारतीय वायु सेना ने कहा कि दुर्घटना में मिग-21 ट्रेनर विमान के दोनों पायलटों की जान चली गई. भारतीय वायु सेना को गहरा अफसोस है और शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है. 

रक्षा मंत्री ने वायु सेना प्रमुख से ली जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी (VR Chaudhari) से बात की. वायु सेना प्रमुख ने उन्हें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. 

रक्षा मंत्री ने हादसे पर जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, "राजस्थान में बाड़मेर के पास भारतीय वायु सेना के मिग-21 ट्रेनर विमान के दुर्घटना में दो वायु योद्धाओं को खोने से गहरा दुख हुआ. राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है."

पिछले कुछ वर्षों में कई मिग-21 हुए दुर्घटनाग्रस्त

मिग एमआई-21 बाइसन विमान को भारतीय वायु सेना ने 1960 के दशक में शामिल करना शुरू किया था. भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न हादसों में कई मिग-21 विमान और अन्य विमान खोए हैं. वर्तमान में भारतीय वायु सेना के पास मिग-21 (MiG-21) बाइसन के लगभग छह स्क्वाड्रन हैं और एक स्क्वाड्रन में लगभग 18 विमान होते हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर की खतरनाक लैंडिंग, क्रैश होने से बाल-बाल बचा

Indian Navy: आईएनएस विक्रांत पर तैनात होगा 'रोमियो', यूएस से पहुंचा कोच्चि, जानें क्या है इसकी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Nandigram Bypoll Result Live: बंगाल की नंदीग्राम सीट उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, कुछ देर में आएगा रुझान
LIVE: बंगाल की नंदीग्राम सीट उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, कुछ देर में आएगा रुझान
'कांग्रेस को अब विदेशी अरबपति से प्यार क्यों?' मस्क के समर्थन पर भड़की BJP
'कांग्रेस को अब विदेशी अरबपति से प्यार क्यों?' मस्क के समर्थन पर भड़की BJP
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget