एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर की खतरनाक लैंडिंग, क्रैश होने से बाल-बाल बचा

Amarnath Yatra 2022: हेलिकॉप्टर की खतरनाक लैंडिंग की घटना 5 जुलाई की बताई जा रही है. जिस हेलीपैड पर लैंडिंग हुई, उसे डीजीसीए ने मंजूरी नहीं दी है.

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा के दौरान एक हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग (Amarnath Helicopter Crash Landing) का वीडिया सामने आया है. बहुत नीचे उड़ रहे हेलिकॉप्टर की खतरनाक लैंडिंग महागुणस टॉप हेलीपैड पर हुई, जो लैंडिंग प्वाइंट नहीं है. आपातकालीन लैंडिंग की घटना 5 जुलाई मंगलवार को हुई है, जब हेलिकॉप्टर पहलगाम (Pahalgam) से पंजतरणी (Panjtarni) जा रहा था तभी इसकी अनिर्धारित लैंडिंग कराई गई.

मंदिर बोर्ड द्वारा घटना के बारे में कोई स्पष्टीकरण या जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, कुछ विशेषज्ञों ने कहा है कि हेलिकॉप्टर या तो ओवरलोड था या मौसम उड़ान के लिए संभव नहीं था. जिस हेलीपैड पर लैंडिंग हुई थी, उसे डीजीसीए की तरफ से मंजूरी नहीं दी गई है. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 

अमरनाथ यात्रा के लिए इन हेलीपैड को मिली है मंजूरी

बता दें कि, अमरनाथ यात्रा में उपयोग किए जाने वाले हेलीपैड नीलग्रथ, पहलगाम और पंजतरणी हैं. नागरिक उड्डयन की टीम द्वारा निरीक्षण के बाद इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए भी हेलीपैड को मंजूरी दी गई है. बीते दिन यात्रा को स्थगित भी किया गया था. खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों को गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी. अधिकारियों ने बताया था कि बालटाल और पहलगाम में खराब मौसम के कारण अस्थाई रूप से यात्रा को रोका गया है. 

अमरनाथ यात्रा कब तक चलेगी?

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2022 ) पिछले दो वर्षों से कोरोनो (Corona) महामारी के कारण निलंबित थी. ये यात्रा इस साल बीती 30 जून से शुरू हुई थी. 43 दिवसीय यात्रा 11 अगस्त को समाप्त होगी. इस वर्ष की यात्रा में लगभग तीन लाख तीर्थयात्रियों के भाग लेने की संभावना है. 30 जून को शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 65,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन किए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Amaranath Yatra 2022: अमरनाथ तीर्थ यात्रियों को ऑक्सीजन दिला रहे ITBP ‘हिमवीर’, ऊंचाई वाले रास्तों पर किया इलाज

Amarnath Yatra 2022 Suspended: बालटाल और पहलगाम में अस्थाई रूप से रोकी गई अमरनाथ यात्रा, प्रशासन ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget