एक्सप्लोरर

मिग21 एयरक्राफ्ट क्रैश में मारे गए पायलट मीत कुमार की विमान से थी बड़ी 'बॉन्डिंग'

स्कॉवड्रन लीडर मीत कुमार भारतीय वायुसेना के पोस्टर बॉय थे जो हाल ही में वायुसेना की एक डॉक्यूमेन्टरी में दिखाए पड़े थे. इस वीडियो में वो अपने इसी मिग21 लड़ाकू विमान से 'पत्नी से ज्यादा गहरी बॉन्डिंग' कहते हुए सुनाई पड़ते हैं.

नई दिल्लीः भारतीय वायुसेना का एक मिग21 एयरक्राफ्ट आज हिमाचल प्रदेश के कांगडा में क्रैश हो गया. इस दुर्घटना में पायलट मीत कुमार की मौत हो गई. स्कॉवड्रन लीडर मीत कुमार भारतीय वायुसेना के पोस्टर बॉय थे जो हाल ही में वायुसेना की एक डॉक्यूमेन्टरी में दिखाए पड़े थे. इस वीडियो में वो अपने इसी मिग21 लड़ाकू विमान से 'पत्नी से ज्यादा गहरी बॉन्डिंग' कहते हुए सुनाई पड़ते हैं. भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, आज दोपहर करीब डेढ़ बजे मिग 21 लड़ाकू विमान हिमाचल प्रदेश के कांगडा में क्रैश हो गया. इस विमान ने पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरी थी. दुर्घटना के वक्त ये लड़ाकू विमान एक 'रूटीन सोर्टी' पर थी. दुर्घटना में पायलट को ऐसी चोटें आईं जिनसे उनकी मौत हो गई. इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं. स्कॉवड्रन लीडर मीत कुमार पठानकोट स्थित 26 स्कॉवड्रन का हिस्सा थे और मिग21 लड़ाकू विमान उड़ाते थे. रशिया के इस विमान से उनकी बड़ी 'बॉन्डिंग' थी. ऐसी बांडिंग जो उनकी पत्नी से ज्यादा थी. 'ए डेट विद एयर वॉरियर' नाम के एक छोटी डॉक्यूमेन्टरी में वो दिखाई पड़ते हैं. इसमें वो बता रहे हैं कि कैसे ये मल्टीरोल एयरक्राफ्ट रॉकेट और भारी बमबारी कर सकता है. ये डॉक्यूमेन्टरी भारतीय वायुसेना ने तैयार कराई थी. वो बता रहे हैं कि कैसे इस विमान को उड़ाने पर उन्हें 'ईश्वर की अनुभूति' होती है. भारतीय वायुसेना में मिग21 विमान 60 के दशक से शामिल हुए थे. लेकिन पिछले कुछ सालों में मिग विमानों के लगातार दुर्घटना के चलते इन्हें फेस-आऊट किया जा रहा है. इन मिग21 विमानों का अपग्रडेशन भी किया गया है. जिन्हें अब बाइसन के नाम से वायुसेना में जाना जाता है. मिग21 और बाइसन की भारतीय वायुसेना में करीब 12 स्कावड्रन हैं. आज ही लोकसभा में दिए गए बयान में रक्षाराज्य मंत्री सुभाष भामरे ने बताया कि पिछले तीन सालों में (2015-जुलाई 2018) तक वायुसेना के कुल 26 लड़ाकू विमान क्रैश हुए जिनमें 40 एयर-वॉरियर्स की मौत हुई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget