एक्सप्लोरर

Microsoft outage: भारतीय रेलवे पर क्यों नहीं पड़ा माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होने का असर? जानें क्या है वजह

Microsoft outage: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने के साथ ही पूरी दुनिया थमने पर मजबूर हो गई. हालांकि भारतीय रेल के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी सेवाओं पर माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का कोई असर नहीं देखा गया.

Microsoft outage: माइक्रोसॉफ्ट के ठप होने के आज पूरी दुनिया में कोहराम मच गया. इससे हवाई सेवा, दूरसंचार सेवाओं, बैंक और मीडिया संस्थानों पर सबसे अधिक पड़ा. इस दौरान खास बात यह रही कि इसका असर भारतीय रेलवे पर नहीं पड़ा. भारतीय रेल से जुड़ी सभी सेवाएं सुचारू रूप से चलती रही. इसमें टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेनों की कंट्रोल ऑफिस ऑटोमेशन और अन्य रेलवे सेवाएं शामिल है. ये जानकारी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है. 

रेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "ये सभी सेवाएं Y2K समस्याओं के कारण 1999 में ही CRISIS पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम पर डेवलप कर ली गई थी. जिसके कारण माइक्रोसॉफ्ट ठप होने के बाद भी रेल पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला." रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) रेल मंत्रालय के अंदर आने वाली एक ऑर्गेनाइजेशन है. CRIS सक्षम आईटी पेशेवरों और अनुभवी रेलवे कर्मियों का एक यूनिक संयोजक है जो इसे मुख्य क्षेत्रों में जटिल रेलवे आईटी सिस्टम को सफलतापूर्वक वितरित करने में सक्षम बनाता है. अपनी स्थापना के बाद से, CRIS भारतीय रेलवे के कई प्रमुख क्षेत्रों के लिए सॉफ्टवेयर डेवलप करता है और इसका रखरखाव कर रहा है. 

माइक्रोसॉफ्ट के साथ ठप हुई ये सर्विसेज

माइक्रोसॉफ्ट के ठप होने का असर कई देशों जैसे भारत, जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन समेत अन्य देशों पर पड़ा. इसकी वजह से दुनियाभर की एयरपोर्ट्स, बैंक, मीडिया और टेलिकॉम सेवाएं ठप हो गई थी. अमेरिका की तो आपातकालीन सर्विस 911 ही बंद हो गई थी. इस दौरान कई देशों हवाई टिकट तक मैनुअली बुकिंग शुरू कर दी थी. इस दौरान आउटलुक, वनड्राइव, वननोट, एक्सबॉक्स एप, माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट 365 एडमिन सेंटर, माइक्रोसॉफ्ट परव्यू और वीवा एंगेज जैसी तमाम सेवाएं बाधित हो गई थी. 

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया आउटेज का कारण

माइक्रोसॉफ्ट में इस समस्या को लेकर कंपनी ने इसकी बड़ी वजह का भी खुलासा कर दिया है. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि सर्वर डाउन होने की शुरुआत गुरुवार (19 जुलाई, 2024) से हुई, जब Azure सर्विस को यूज करने वाले कई सारे कस्टमर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि Azure के बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर में कॉन्फिगरेशन बदलाव की वजह से सर्वर डाउन हुआ होगा.  हालांकि माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि हालात में धीरे-धीरे सुधर हो रहा हैं. 

ये भी देखिए: Microsoft Server Down: क्यों ठप हो गया माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर? मच गई दुनियाभर में अफरा-तफरी, जानिए इसका रूस से कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्य निकेतन हादसा: SC जस्टिस बोले- 'हमारे दिमाग में कुछ है, सुनवाई करेंगे'
सत्य निकेतन हादसा: SC जस्टिस बोले- 'हमारे दिमाग में कुछ है, सुनवाई करेंगे'
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
महिला को बिना कानूनी मौका दिए बांग्लादेश भेजने पर हाईकोर्ट सख्त, पति को 2 लाख मुआवजा
महिला को बिना कानूनी मौका दिए बांग्लादेश भेजने पर हाईकोर्ट सख्त, पति को 2 लाख मुआवजा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Mahhi Vij का पहले दिन पंगा, Aman Gandhi और Isha Rikhi से हुआ Clash
BIHAR FLOOD: बिहार में बाढ़ का तांडव! 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, गंगा ने तोड़े.....
Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
संदीप दीक्षित बोले, 'जब 2008 में बिल्डिंग गिरी थी तो कांग्रेस सरकार...'
संदीप दीक्षित बोले, 'जब 2008 में बिल्डिंग गिरी थी तो कांग्रेस सरकार...'
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
10 साल, फर्जी स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़
10 साल, फर्जी स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
Arhar Dal: भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग
भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग
Embed widget