एक्सप्लोरर

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होनें पर CJI चंद्रचूड़ का बड़ा बयान, बोले- 'टेक्नोलॉजी इफेक्ट ने...'

DY Chandrachud On Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट आउटेज ने पूरी दुनिया की सेवाओं को बाधित किया. इसका असर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पर भी पड़ा और उन्होंने इसके बारे में बताया.

CJI On Microsoft Outage: भारतीय न्यायपालिका में टेक्नोलॉजी प्रगति की शुरुआत करने वाले भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार (20 जुलाई) को कहा कि टेक्नोलॉजी पर निर्भरता के अपने नुकसान हैं. इसको लेकर उन्होंने 19 जुलाई को माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन का उदाहरण दिया, जिसकी वजह से दुनिया भर में कई कंप्यूटर और सर्वर ठप हो गए साथ ही अन्य सेवाएं भी बंद हो गईं.

उन्होंने कहा कि बीते दिन आए आउटेज की वजह से दिल्ली से मदुरै जाने वाला उनकी फ्लाइट लगभग कैंसिल हो गई थी. उन्होंने कहा, "मैं टेक्नोलॉजी के फायदों में दृढ़ विश्वास रखता हूं और कल ही हमने इसकी निर्भरता के प्रतिकूल प्रभावों को देखा. माइक्रोसॉफ्ट के बंद होने के बाद पूरे देश में उड़ानें रद्द कर दी गईं. दिल्ली से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, लेकिन मुझे लगता है कि यह मदुरै के लोगों का प्यार है जो मुझ पर बरसा है, जिसने आज आप सभी के बीच मेरी उपस्थिति सुनिश्चित की है."

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर सुप्रीम कोर्ट पर भी

मुख्य न्यायाधीश मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ के 20 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विजयोत्सव समारोह में बोल रहे थे. शुक्रवार को, कई विंडोज यूजर्स को अचानक ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (बीएसओडी) का सामना करना पड़ा, जिससे विश्व स्तर पर काफी व्यवधान उत्पन्न हुआ. यह परेशानी माइक्रोसॉफ्ट के कारण नहीं बल्कि अमेरिका स्थित साइबर सुरक्षा कंपनी क्राउडस्ट्राइक के हालिया अपडेट के कारण हुई. माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण सुप्रीम कोर्ट के कुछ कोर्ट रूम की लाइव स्ट्रीमिंग पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा.

सीजेआई ने कल दोपहर 12 बजे तक कर ली थी पूरी सुनवाई

जिन अदालतों में लाइवस्ट्रीम नहीं हो सका, वहां वकीलों को फिजिकल तौर से सुप्रीम कोर्ट में जाकर बहस करने के लिए मजबूर होना पड़ा और कई वकीलों को अपने मामलों को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा. वहीं, मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने मदुरै की यात्रा के लिए कल दोपहर 12 बजे तक अपने मामलों की सुनवाई पूरी कर ली थी.

ये भी पढ़ें: Microsoft Outage: भारत में कब पूरी तरह ठीक होगा एयरलाइन सिस्टम? माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर आया सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget