एक्सप्लोरर

MHADA का दावा- मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत अनाधिकृत थी

एमएचएडीए कई पुरानी और जीर्ण-शीर्ण निजी इमारतों के रख-रखाव का काम करती है और इस तरह की इमारतों को सेस्ड यानी उपकर इमारत कहा जाता है क्योंकि यहां रहने वाले लोग एमएचएडीए को टैक्स देते हैं. एमएचएडीए के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वैशाली गडपाले ने कहा, ''वास्तव में एमएचएडीए की इमारत के पीछे बनी हुई अनाधिकृत इमारत गिरी है.''

मुंबई: महाराष्ट्र आवासीय और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) ने दावा किया कि दक्षिणी मुंबई के डोंगरी क्षेत्र में जो चार मंजिला इमारत दिन में गिरी है, वह अनाधिकृत थी. ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है. बचाव कार्य अभी जारी है और बहुत से लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. एमएचएडीए ने एक बयान में दावा किया, ''एमएचएडीए की मरम्मत और पुनर्निर्माण बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि उनके दायरे में आने वाली 25/सी केसरबाई इमारत नहीं गिरी है, आज सुबह गिरी इमारत दूसरी है.''

एमएचएडीए के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वैशाली गडपाले ने कहा, ''वास्तव में एमएचएडीए की इमारत के पीछे बनी हुई अनाधिकृत इमारत गिरी है.'' एमएचएडीए के सूत्रों ने बताया कि केसरबाई के रहने वाले लोगों (कुछ अधिकारियों ने इस जगह को केसरबाग नाम दिया था) ने इस इमारत को 2018 में खाली कर दिया था क्योंकि यह जीर्ण-शीर्ण हो गई थी. दरअसल, एमएचएडीए कई पुरानी और जीर्ण-शीर्ण निजी इमारतों के रख-रखाव का काम करती है और इस तरह की इमारतों को सेस्ड यानी उपकर इमारत कहा जाता है क्योंकि यहां रहने वाले लोग एमएचएडीए को टैक्स देते हैं.

इससे पहले स्थानीय लोगों का कहना था कि जो इमारत गिरी है, वह उपकर वाली इमारत है जिसका रखरखाव एमएचएडीए करती है. लेकिन एमएचएडीए के मरम्मत बोर्ड के प्रमुख विनोद घोसालकर ने कहा कि यह इमारत उनके दायरे में नहीं आती है. इसी बीच मुंबई पुलिस ने इस घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है. मुंबई (दक्षिणी क्षेत्र) के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त निशीथ मिश्रा ने बताया, ''हम दुर्घटना का वास्तविक कारण जानने के लिए जांच करेंगे.'' यह चार मंजिला इमारत आज सुबह गिर गई थी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह इमारत करीब 100 साल पुरानी थी. यह जीर्ण-शीर्ण इमारतों की सूची में नहीं थी और इसके पुनर्विकास का काम एक डेवलपर को दिया गया था. इस इमारत में 10-15 परिवार रह रहे थे.

दिल्ली: मानहानि के दो मामलों में सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget