एक्सप्लोरर

पूर्वोत्तर के कुछ लोगों को कोरोना से जोड़कर परेशान करने का मामला सामने आया, गृह मंत्रालय ने कार्रवाई करने को कहा

गृह मंत्रालय ने राज्यों और यूनियन टेरिटरी से उचित कार्रवाई करने को कहा है. पूर्वोत्तर के कुछ लोगों के अलावा खिलाड़ियों को भी परेशान करने का मामला सामने आया है.

नई दिल्ली: एक तरफ जहां देश में कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर सरकार लगातार लोगों को जागरुक कर रही है वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो समाज के ठीक नहीं है. गृह मंत्रालय ने कहा कि कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें पूर्वोत्तर के राज्यों के लोगों और यहां तक की खिलाड़ियों को कोरोना से जोड़कर परेशान किया गया है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से उन लोगों पर कार्रवाई करने को कहा है जो कोरोना वायरस को पूर्वोत्तर के लोगों से जोड़कर उन्हें परेशान कर रहे हैं. सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में मंत्रालय ने कहा कि उसके संज्ञान में आया है कि देश में कोविड-19 महामारी के बाद पूर्वोत्तर के लोगों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है.

भारत में कोरोना की वजह से नौ लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 478 हो गई है. अब तक कुल 9 लोगो की मौत हुई है. केरल में 91,महाराष्ट्र में 89, कर्नाटक में 19 और यूपी में 31 मामले सामने आए हैं. सोमवार को पश्चिम बंगाल में कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया है. केन्द्र सरकार ने वायरस पर नियंत्रण के लिये लागू पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. कोरोना वायरस से दुनियाभर में 14,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

लॉकडाउन का सही से पालन हो, ये सुनिश्चित हो- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य सरकारों से यह सुनिश्चित करने के लिये कहा है कि लॉकडाउन के नियमों का सही ढंग से पालन हो रहा है क्योंकि उन्होंने ध्यान दिया है कि कुछ लोग इसका गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हैं. दिल्ली,महाराष्ट्र,  झारखंड और नगालैंड ने राज्यव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है, जबकि बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कई जिलों में भी ऐसी ही घोषणा की जा चुकी है.

केरल, राजस्थान और उत्तराखंड सहित कई राज्य पहले ही आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर चुके हैं. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और चेन्नई समेत देशभर के 80 जिलों में ट्रेन और अंतर-राज्यीय बस सेवाएं 31 मार्च तक निलंबित होने से लोगों की यात्रा और आवाजाही पर पाबंदी लगी है. केंद्र ने राज्य सरकारों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है. पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget