एक्सप्लोरर

MGNREGA Workers Protest: दिल्ली में मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन जारी, डीएमके और आरजेडी सांसदों का मिला समर्थन

MPs Supports MGNREGA Workers Protest: दिल्ली में पिछले 40 दिनों से मनरेगा मजदूर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके समर्थन में आरजेडी और डीएमके सांसद आए हैं और उनकी बातें रखी हैं.

MGNREGA Workers: पिछले एक महीने से ज्यादा समय से मनरेगा मजदूर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन लोगों ने ये विरोध प्रदर्शन 40वें दिन भी जारी रखा. ये लोग ऐप के माध्यम से अपनी हाजिरी लगाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में डीएमके सांसद कनिमोझी और आरजेडी सांसद मनोज झा ने इन मजदूरों का समर्थन किया है और नई व्यवस्था को वापस लेने की मांग भी की है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ग्रामीण विकास और पंचायती राज को लेकर संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता करने वाली कनिमोझी ने कहा है कि वह समिति के समक्ष मनरेगा श्रमिकों को आमंत्रित करेंगी. इसके अलावा मनोज झा ने सरकार पर श्रमिकों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया और विरोध को सड़कों पर ले जाने पर जोर दिया.

क्या बोले मनोज झा?

उन्होंने कहा कि मनरेगा श्रमिकों को आधार-आधारित भुगतान पर राज्यसभा में उनके सवाल का सरकार की ओर से ठीक से जवाब नहीं दिया गया. आरजेडी सांसद ने कहा, ''मैं इस सत्र के बारे में क्या कह सकता हूं... आप सभी देख रहे हैं कि संसद में क्या हो रहा है, संसद में क्या हुआ है. हमें भूत काल का उपयोग करना चाहिए, वहां संसद हुआ करती थी. जब हम नए भवन में जाते हैं तो शायद यह और भी कठिन होगा."

मनोज झा ने आगे कहा, “अब हमारे पास एक ही तरीक बचा है... वो सड़क पर बल से डरते हैं, न कि संसद में मौजूद बल से. अगर सड़क और संसद का तालमेल हो गया तो वो इसे वापस ले लेंगे. हमने उन्हें कई कानूनों को वापस लेते देखा है.”

कनिमोझी ने क्या कहा?

कनिमोझी ने ऐप-आधारित उपस्थिति प्रणाली की आवश्यकता पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “सरकार कहती है कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ है, लेकिन आखिर में वो क्या कर रही है कि कुछ लोग पैसे लेकर चले जाएं. वास्तव में तो लोगों तक पैसे पहुंचाने का इरादा ही नहीं था. हम जानते हैं कि ये सरकार कल्याण में विश्वास नहीं करती है, ये सिर्फ कुछ लोगों के कल्याण में विश्वास करती है, वे कुछ लोगों की रक्षा के लिए हथियार उठा चुके हैं.”

ये भी पढ़ें: MGNREGA Wage Hike: मनरेगा मजदूरों को मिला तोहफा, बढ़ गई मजूदरी की दर, जानें आपके राज्य में कितना मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डर पैदा कीजिए, कुछ किया तो मर जाएंगे', रेप मामलों पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को SC की फटकार
'डर पैदा कीजिए, कुछ किया तो मर जाएंगे', रेप मामलों पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को SC की फटकार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: CJP की धमकी से लेकर औरतों से बदसलूकी के आरोप! दिल्ली-मुंबई में तीन दिन में क्या हुआ?
CJP की धमकी, औरतों से बदसलूकी के आरोप! दिल्ली-मुंबई में तीन दिन में क्या हुआ?
'जजों ने बिना डरे...' जस्टिस भुइयां और रिटायर्ड जज नरीमन के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी
'जजों ने बिना डरे...' जस्टिस भुइयां और रिटायर्ड जज नरीमन के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी
CEC-SIR विवाद: खरगे बोले- '3 मांगों से कोई समझौता नहीं', BJP कैसे दे रही जवाब?
CEC-SIR विवाद: खरगे बोले- '3 मांगों से कोई समझौता नहीं', BJP कैसे दे रही जवाब?

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जजों ने बिना डरे...' रिटायर्ड जज नरीमन और जस्टिस भुइयां के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी
जजों ने बिना डरे...' रिटायर्ड जज नरीमन और जस्टिस भुइयां के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी
'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम
'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट हुए थे तैयार, स्क्रीनराइटर आमिल कियान ने खोला राज
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट, स्क्रीनराइटर ने खोला राज
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला
पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला
बिल्ली पालन से होगी तगड़ी कमाई, यह एक बिजनेस बना देगा लखपति
बिल्ली पालन से होगी तगड़ी कमाई, यह एक बिजनेस बना देगा लखपति
Embed widget