एक्सप्लोरर

7 सितंबर से दिल्ली में दौड़ेगी मेट्रो, कंटेनमेंट जोन के स्टेशन अभी रखे जा सकते हैं बंद

दिल्ली मेट्रो को अनलॉक 4 के तहत फिर से चलाया जा रहा है. केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अनलॉक-4 की गाइडलाइन कंटेनमेंट जोन में लागू नहीं होती है.

नई दिल्ली: अनलॉक 4 के तहत केंद्र सरकार ने मेट्रो सेवा को शुरू करने का फैसला किया है. 7 सितंबर से दिल्ली में भी मेट्रो सेवा बहाल कर दी जाएगी. केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अनलॉक-4 की गाइडलाइन कंटेनमेंट जोन में लागू नहीं होती है. ऐसे में माना जा रहा है कि 7 सितंबर से कंटेनमेंट जोन के मेट्रो स्टेशन को बंद रखा जा सकता है. मेट्रो को चरणबद्ध तरीके से खोलने को लेकर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया, "हो सकता है सारे स्टेशन, हम शुरू न कर पाएं. क्योंकि हमें क्राउड मैनेजमेंट भी करना है. कुछ स्टेशन बंद रहेंगे और उन पर ट्रेन नहीं रुकेगी. कंटेनमेंट ज़ोन के अंदर जो भी मेट्रो स्टेशन आयेंगे वो बंद रहेंगे. जो मुख्य स्टेशन हैं, इंटरचेंज स्टेशन हैं और जहां ज़्यादा फुटफॉल रहता है, उनकी एक लिस्ट तैयार की गई है. उसका दोबारा एक बार आंकलन करके लोगों को अगले 2-3 दिन में पहले से ही सूचित कर देंगे कि कौन से स्टेशन खुलेंगे और कौन से बंद रहेंगे." गहलोत ने कहा, "हमें इस बात की खुशी है कि लंबे इंतजार के बाद लोग दोबारा दिल्ली मेट्रो में सफर कर पाएंगे. बार-बार हमने अपील की थी कि अगर दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है तो उसमें मेट्रो की अहम भूमिका रहती है. लेकिन उसके साथ-साथ सभी लोगों से यह अपील भी करते करते हैं कि जिस तरह से मेट्रो में पहले सफर कर रहे थे, उस सफर में अब कुछ बदलाव करने होंगे. चाहे वो मेट्रो कोच के अंदर एक सीट छोड़कर सफर करना हो, आपस में 1 मीटर की दूरी बनाकर रखना हो, ये सब जरूरी है. मास्क पहनना 100% अनिवार्य है." जानिये कैसा होगा मेट्रो का बदला हुआ सफर
  • अब टोकन से यात्रा नहीं होगी. स्मार्ट कार्ड, मेट्रो कार्ड और वन कार्ड के इस्तेमाल से होगा सफर.
  • कोच में यात्रियों की संख्या निर्धारित होगी, एक सीट छोड़कर बैठ सकेंगे.
  • सभी मेट्रो स्टेशन एक बार में नहीं खोले जायेंगे, चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे मेट्रो स्टेशन.
  • कंटेनमेंट ज़ोन में आने वाले मेट्रो स्टेशन नहीं खोले जाएंगे.
  • स्टेशन में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग की जायेगी, शरीर का तापमान ज़्यादा होने पर प्रवेश की इजाज़त नहीं होगी.
  • इंटरचेंज और ज़्यादा फुटफॉल वाले स्टेशन की लिस्ट तैयार कर विस्तृत SOP जारी की जायेंगी.
  • मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा.
यह भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती सांताक्रूज थाने पहुंचीं, फिर पुलिस सुरक्षा में घर गईं, CBI ने अब तक 34 घंटे की पूछताछ की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget