एक्सप्लोरर

Cyclone Asani: मौसम विभाग का अनुमान- अगले दो दिनों में कमजोर पड़ सकता है चक्रवाती तूफान ‘असानी’

Cyclone Asani News: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी में समुद्र में हलचल तेज होने की संभावना है और मछुआरों को कुछ दिनों तक क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है.

Cyclone Asani Updates: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘असानी’ सोमवार को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है. हालांकि, अगले दो दिनों में इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘असानी’ के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं ओर बारिश हो सकती है.
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD ने सोमवार को सुबह आठ बज कर 45 मिनट पर जारी किए गए एक विशेष बुलेटिन में बताया कि आज सुबह साढ़े पांच बजे चक्रवाती तूफान विशाखापत्तनम से करीब 550 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और पुरी से 680 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में था. विभाग के अनुसार, ‘‘ इसके मंगलवार तक उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा के तटों से पश्चिम मध्य और इससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है.’’
 
यह तूफान ओडिशा या आंध्र प्रदेश नहीं पहुंचेगा
 
बुलेटिन में कहा गया, ‘‘ इसके बाद, यह उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ सकता है और ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है. अगले 48 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है.’’ IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने रविवार को कहा था कि यह ओडिशा या आंध्र प्रदेश नहीं पहुंचेगा. उन्होंने कहा था कि चक्रवात, पूर्वी तट के समानांतर चलेगा और मंगलवार की शाम से इसके कारण बारिश हो सकती है.
 
बंगाल की खाड़ी में समुद्र में हलचल तेज होने की संभावना
 
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी में समुद्र में हलचल तेज होने की संभावना है और मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है. चक्रवात के कारण ओडिशा के तटीय इलाके और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के आसपास मंगलवार की शाम से हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget