एक्सप्लोरर

झारखंड: रामगढ़ में गोमांस के शक में हत्या के बाद तनाव, रात में कई गाड़ियों पर पत्थरबाजी

रामगढ़:  झारखंड के रामगढ़ में कथित गौरक्षकों ने एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी. गौरक्षकों की गुंडागर्दी के बाद पूरे रामगढ़ में तनाव है. देर रात रामगढ़ में दो समुदायों के बीच झड़प की खबर है. इसके बाद पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. वीएचपी और बजरंग दल ने आज रामगढ़ में बंद बुलाया घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आज रामगढ़ में बंद बुलाया है. गौमांस के आरोप में गोरक्षकों ने दो लोगों को पकड़ा और इतना पीटा कि एक की अस्पताल में मौत हो गई. साबरमती आश्रम में बोले PM मोदी - ‘गोरक्षा के नाम पर किसी को मारना कैसी गोसेवा, ये बर्दाश्त नहीं’ दरअसल झारखंड के रामगढ़ में गौरक्षकों को एक मारुति वैन में गौमांस ले जाने का शक हुआ. इन्होंने गाड़ी रुकवाई और उसमें आग लगा दी इतना ही नहीं सड़क जाम की औऱ जमकर हंगामा भी किया. हंगामा करने वाले खुद को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़ा बता रहे हैं. कल दिन के हंगामे के बाद रामगढ़ जिले में रात में तनाव बढ़ गया. रात में एक समुदाय के लोगों ने सरकारी बसों पर पथराव किया. तनाव को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं. पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कम बोले, देर से बोले राज्य में 2005 से गौहत्या पर पूरी तरह पाबंदी झारखंड में बीजेपी की सरकार है. पूरे राज्य में 2005 से गौहत्या पर पूरी तरह पाबंदी है. राज्य सरकार के एक हलफनामे के मुताबिक राज्य में किसी भी बूचड़खाने के पास लाइसेंस नहीं है. झारखंड में कथित गौहत्या और उसको लेकर इंसान की हत्या पर एक बार फिर रघुबर दास सरकार पर बड़े सवाल उठ रहे हैं. साथ ही सबसे बड़ा सवाल उन फर्जी गौरक्षकों पर भी उठ रहा है जो प्रधानमंत्री की बार-बार की चेतावनी के बावजूद सुधरने को तैयार नहीं है. केंद्रीय मंत्री की इफ्तार पार्टी में गोमांस के कबाब का चौंकाने वाला सच कल पीएम मोदी ने गोरक्षकों को दी थी चेतावनी कल पीएम मोदी ने गुजरात में गोरक्षा के नाम पर देश में हो रही हिंसा पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि देश के मौजूदा हालत पर मुझे पीड़ा होती है. हिंसा कर रहे गोरक्षकों को बेहद सख्त संदेश देते हुए पीएम ने सवाल उठाया कि क्या किसी इंसान को मारने से गोरक्षा होती है? पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में गोरक्षकों को संदेश देते हुए कहा,  ”गाय के नाम पर किसी की जान लेना सही नहीं है. कानून अपना काम करेगा. इस देश में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है.”
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget