एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: 'कश्मीर को अफगानिस्तान बना दिया गया है', बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर BJP पर महबूबा मुफ्ती का हमला

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में अवैध अतिक्रमण पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई पर पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने सवाल उठाए हैं और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है.

Mehbooba Mufti Attack On BJP: जम्मू-कश्मीर में अवैध अतिक्रमण पर जारी बुलडोजर एक्शन पर अब राजनीति शुरू हो चुकी है. पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर की तुलना अफगानिस्तान और फिलिस्तीन जैसे मुल्कों से कर डाली. पीडीपी चीफ ने कहा, "बीजेपी ने देश के संविधान को ध्वस्त करने के लिए अपने बहुमत को क्रूर हथियार बना लिया है." 

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की आवाज को दबाने के लिए बीजेपी मीडिया को भी अपने हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अब न्यायपालिका को भी दबाने की कोशिश कर रही है. महबूबा ने कहा, "सबसे पहले 370 हटाया, मीडिया पर पाबंदी लगाई और अब न्यायपालिका पर अंकुश लगाने की कोशिश हो रही है." 

 

उन्होंने आगे कहा, "अगर अभी आप कश्मीर जाएंगे तो वह आपको अफगानिस्तान जैसा लगेगा क्योंकि वहां बुलडोजर चलाए जा रहे हैं. अतिक्रमण के नाम पर लोगों को अपनी जमीन से निकाला जा रहा है. लोगों को टारगेट कर बुलडोजर चलाया जा रहा है. उन्होंने हमारी नौकरियां, जमीन और खनिज आउटसोर्स किए हैं."

अफगानिस्तान-फिलिस्तीन से की तुलना

उन्होंने आगे कहा, "पहले हम सोचते थे कि इजरायल, फिलिस्तीन के साथ जो करता है, बीजेपी ने उससे सीख ली है लेकिन अब उन्होंने इसे पीछे छोड़ दिया है. वे जम्मू-कश्मीर को अफगानिस्तान जैसा बनाना चाहते हैं." पीडीपी चीफ ने कहा, "मैं इसकी तुलना फिलिस्तीन से करती हूं क्योंकि बीजेपी सरकार कश्मीर में ईस्ट-इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है." उन्होंने आगे कहा, "फिलिस्तीन अब भी बेहतर है, उनके लोग बात करते हैं. यहां तो और भी बुरा है. लोगों के घरों को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है."

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

"बीजेपी को हिंसा सूट करती है. वे अब देश में एक धर्म की बात कर रहे हैं. एक भाषा और एक देश की बात कर रहे हैं." विपक्षी नेताओं से अपील करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा, "विपक्षी दलों के नेताओं से हम गुजारिश करते हैं कि आप बोलिए, हमने इंडिया से हाथ मिलाया है पाकिस्तान से नहीं. जम्मू-कश्मीर को ताज कहा जाता था, आज मुश्किलों से गुजर रहा है. कश्मीर में सबके पास छत है. बीजेपी ने सोचा कि देश को जम्मू-कश्मीर जैसा नहीं बना सकते, तो जम्मू-कश्मीर को देश जैसा बना दो. घर तोड़े जा रहे हैं." 

बुलडोजर एक्शन पर उठाए सवाल

बुलडोजर एक्शन पर हमला करते हुए पीडीपी चीफ ने पूछा, "क्या राजभवन गिराएंगे? नेहरू गेस्ट हाउस, शंकराचार्य मंदिर भी अतिक्रमण में दिखाया गया है. क्या ये भी गिराएंगे?" उन्होंने आगे कहा, "इनकी हेट पॉलिटिक्स की शुरुआत जम्मू-कश्मीर से होती है. जम्मू-कश्मीर से 370 खत्म करने के बाद हमारी पहचान खत्म हुई है. लोग NIA-ED का जुल्म सह रहे हैं. आज लोग चिल्ला रहे हैं, चीख रहे हैं. सारे संसाधन बाहर वालों को दे दिए गए हैं."

ये भी पढ़ें-PM Modi Karnataka Visit: कर्नाटक में पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, कहा- HAL का नाम लेकर लोगों को उकसाया गया लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget