एक्सप्लोरर

Meghalaya Election 2023 Dates: मेघालय में 27 को वोटिंग, 2 मार्च का रिजल्ट, जानें- पिछले चुनाव का हाल

Meghalaya Election 2023 Dates: मेघालय में एक चरण में 27 फरवरी को वोटिंग होगी औऱ रिजल्ट 2 फरवरी को आएगा.

Meghalaya Election 2023 Dates: मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आय़ोग ने बुधवार (19 जनवरी) को तारीख की घोषणा कर दी है. इलेक्शन कमीशन ने बताया कि राज्य में एक ही चरण में चुनाव होगा. 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मेघालय और नगालैंड में एक ही दिन 27 फरवरी को वोटिंग होगी. इसका रिजल्ट यानी मतों की गिनती 2 मार्च 2023 को होगी. मेघालय में कॉनराड संगमा के नेतृत्व में सरकार है. 

नामांकन की तारीख

मेघालय में अधिसूचना की तारीख 31 जनवरी 2023 है. उम्मीदवार नॉमिनेशन 7 फरवरी जनवरी 2023 तक कर सकते हैं. इसकी जांच चुनाव आयोग अगले दिन यानी 8 फरवरी 2023 को करेगा. 

नाम वापसी की आखिरी तारीख

मेघालय चुनाव में उम्मीदवार 10 फरवरी 2023 तक इलेक्शन से नाम वापस ले सकते हैं. नागालैंड में इलेक्शन लड़ने वालों के लिए भी यही तारीख है. दोनों राज्यों के रिजल्ट 2 मार्च को आएंगे. मेघालय में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं. 

आगामी चुनाव में नहीं हुआ गठबंधन

वर्तमान में मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) की अगुवाई में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP), पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDF), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्ट की गठबंधन सरकार है और कोनराड संगमा इसका नेतृत्व कर रहे हैं. हालांकि, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है.

साल 2018 का रिजल्ट

मेघालय के पिछले चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था. कुल 60 सीट में से कांग्रेस ने 21 सीट पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन वह बहुमत से दूर रह गई. कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी 19 सीट पर जीत के साथ दूसरे नंबर पर थी. प्रदेश की यूडीपी के छह सदस्य चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इसी प्रकार राज्य की पीडीएफ को चार सीटों पर जीत मिली थी और भाजपा तथा एचएसपीडीपी को दो-दो सीट पर सफलता मिली थी. 

चुनावी नतीजों के बाद संगमा ने भाजपा, यूडीपी, पीडीएफ, एचपीपीडीपी और एक निर्दलीय के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई और वह राज्य के मुख्यमंत्री बने. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में एनपीपी और भाजपा के बीच गठबंधन था. इस बार के चुनाव में एनपीपी और बीजेपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ने की घोषणा की है.

पहली बार क्या होगा? 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें महिला वोटरों की संख्या 31.47 लाख और विकलांग मतदाताओं की संख्या 31,700 शामिल हैं. पहली बार 3 राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता होंगे: 

यह भी पढ़ें- By-Election 2023: एक लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, जानें तारीखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget