एक्सप्लोरर

Meghalaya: मेघालय में सरकार बनाने का दावा पेश, गवर्नर से मिले कोनराड संगमा, बीजेपी के साथ करेंगे गठबंधन

Meghalaya Assembly Election 2023: मेघालय में सरकार बनाने का दावा करने जाने से पहले सीएम कोनराड संगमा ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी पार्टी एनपीपी को बीजेपी ने समर्थन दे दिया है.

Meghalaya Assembly Election Result: मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 26 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है. इस बीच मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने सरकार बनाने को लेकर दावा किया जाने से पहले कहा कि बीजेपी ने हमें अपना समर्थन दिया है. हम राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं. हम उनसे अनुरोध करेंगे वो नेशनल पीपुल्स पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें. 

59 सीटों पर हुए चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत का आंकड़ा 30 है. फिलहाल एनपीपी के पास 26 और बीजेपी के समर्थन के बाद कुल 28 सीटें हैं. इस हिसाब से उन्हें सरकार बनाने के लिए दो सीटें और चाहिए. इस पर कोनराड संगमा ने कहा कि बीजेपी और अन्य पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि हम जल्द ही सबको बताएंगे कि कौन सी पार्टियों ने हमें समर्थन दिया है.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी 

कोनराड संगमा ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री कार्यालय से पुष्टि का इंतजार है. अगर पीएम मोदी इस समारोह में शामिल होंगे तो उसके हिसाब से ही कार्यक्रम की तारीख तय की जाएगी. 

मेघालय में एनपीपी के साथ बीजेपी के गठबंधन की सरकार बनने के पीछे असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा का बड़ा हाथ माना जा रहा है. दरअसल, हिमंता बिस्व सरमा की पूर्वोत्तर के राज्यों में गहरी पकड़ है. पूर्वोत्तर के स्थानीय मुद्दों से लेकर इन राज्यों में हिंदुत्व की अलग जगाने वाले सीएम हिमंता कांग्रेस से ही बीजेपी में शामिल हुए हैं.

एक दिन पहले ही मेघालय बीजेपी ने ट्विटर पर एनपीपी को दिए गए अपने समर्थन का पत्र जारी किया था. सीएम हिमंता बिस्व सरमा और कोनराड संगमा ने इस समर्थन पत्र को रिट्वीट भी किया था.

ये भी पढ़ें:

Election Survey: 2024 में पीएम मोदी के विजयी रथ में हिंदुत्व का घोड़ा कहां तक दौड़ेगा? सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget