एक्सप्लोरर

थम गई मुंबई की लाइफलाइन! 2 जून तक 900 से ज्यादा ट्रेनों पर बड़ा असर, यहां जानें पूरी डिटेल

Mumbai Local Train News: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर प्लेटफॉर्म को चौड़ा और लंबा करने का काम हो रहा है, जिस वजह से 3 दिन का मेगा ब्लॉक का निर्णय लिया गया है.

Local Train Cancel in Mumbai: लोकल ट्रेन को मुंबई की लाइफलाइन माना जाता है. लाखों लोग हर दिन लोकल ट्रेन से ही सफर करते हैं. इसी कड़ी में मुंबई के लोगों के लिए बुरी खबर है.

इस समय छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर प्लेटफॉर्म को चौड़ा और लंबा करने का काम हो रहा है. इस वजह से मुंबई की मध्य रेलवे लाइन पर आज से यानी 31 मई से 2 जून तक, 3 दिन का मेगा ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया है. इस मेगा ब्लॉक को 2 भागों में बांट दिया गया है.

रद्द की गई ट्रेनें

जानकारी के अनुसार, मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनों पर 30 से 31मई की रात 12.30 बजे तक 63 घंटे का ब्रेक लगाने का फैसला किया गया है. इसके अलावा 930 लोकल ट्रेन और कई लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर प्लेटफॉर्म  हो रहे काम की वजह से इस फैसले को किया गया है. ट्रेनों के रद्द होने से लाखों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. इसी बीच रेलवे ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर जरूरी ना हो तो इस समय ट्रेवल ना करें.

लोगों के लिए उठाए गए ये बड़े कदम 

मेगा ब्लॉक के दौरान लोगों को कम समस्या हो , इसके लिए BEST 486 अतिरिक्त बस चलाएगी. ये बस रात के समय 232 और दिन में 254 ज़्यादा फेरे लगाएंगी. ये एक्स्ट्रा बस CSMT, Dadar, भाइकला, वडाला और सायन स्टेशन से चलाई जाएंगी.

यहां देखें मेगा ब्लॉक का पूरा शेड्यूल

Block 1-ठाणे (डाउन फास्ट लाइन) पर 63 घंटे का विशेष ब्लॉक

  • गुरुवार को आधी रात से 12:30 बजे से रविवार दोपहर 3:30 बजे तक काम किया जाएगा.
  • अप स्लो लाइन: कलवा (सीएसएमटी एंड क्रॉसओवर सहित) से ठाणे (सभी क्रॉसओवर सहित)
  • डाउन फास्ट लाइन: ठाणे (सभी क्रॉसओवर सहित) से कलवा (सभी क्रॉसओवर सहित)
  • अप फास्ट लाइन: कलवा (सभी क्रॉसओवर सहित) से ठाणे (सभी क्रॉसओवर सहित).

Block 2-सीएसएमटी पर 36 घंटे का विशेष ब्लॉक

  • ये काम शुक्रवार को सुबह 12:30 बजे से रविवार को दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा.
  • सीएसएमटी (सहित) और वडाला रोड (छोड़कर) के बीच अप और डाउन हार्बर लाइनें.
  • सीएसएमटी (सहित) और बायकुला (छोड़कर) के बीच अप और डाउन धीमी लाइनें.
  • सीएसएमटी (सहित) और बायकुला (छोड़कर) के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनें.

यह भी पढ़ें: PM Modi Exclusive Interview: 'मैं मुस्लिम बस्ती में पढ़ा-लिखा, कोई न बने...', जानिए क्यों पीएम मोदी ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
'सरकार लगा रही गुहार, फिर भी सुनने को नहीं विपक्ष तैयार', संसद में गतिरोध पर भड़के किरेन रिजिजू
'सरकार लगा रही गुहार, फिर भी सुनने को नहीं विपक्ष तैयार', संसद में गतिरोध पर भड़के किरेन रिजिजू
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget