एक्सप्लोरर

एमजे अकबर पर आरोप लगाने वाली प्रिया रमानी को मिली जमानत, कहा- ‘अब कहानी बताने की बारी मेरी’

रमानी ने सुनवाई के बाद मीडिया से कहा, ‘‘सुनवाई की मेरी अगली तारीख 10 अप्रैल है...अब अपनी कहानी बताने की मेरी बारी है. सच्चाई ही मेरा बचाव है.’’

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की तरफ से दायर मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को जमानत दे दी  है. प्रिया रमानी ने आरोप लगाए थे कि पत्रकार रहने के दौरान अकबर ने उनसे यौन दुर्व्यवहार किया था. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने दस हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के मुचलके पर उनकी जमानत मंजूर की.

अकबर के वकीलों ने किया याचिका का विरोध

पत्रकार प्रिया रमानी की तरफ से पेश हुई वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने अदालत से कहा कि उनकी मुवक्किल जमानत की हकदार हैं, क्योंकि मानहानि जमानत योग्य अपराध है. रमानी ने आवेदन देकर मामले में व्यक्तिगत पेशी से भी छूट की मांग की. अकबर के लिए पेश होने वाले वकीलों ने याचिका का विरोध किया.

सच्चाई ही मेरा बचाव है- रमानी

अदालत ने अकबर को निर्देश दिया कि सुनवाई की अगली तारीख दस अप्रैल को रमानी के आवेदन पर जवाब दाखिल करें. रमानी ने सुनवाई के बाद मीडिया से कहा, ‘‘सुनवाई की मेरी अगली तारीख 10 अप्रैल है...अब अपनी कहानी बताने की मेरी बारी है. सच्चाई ही मेरा बचाव है.’’

इससे पहले अदालत ने रमानी को पेश होने के निर्देश दिए थे और कहा था कि अकबर के खिलाफ लगाए गए आरोप ‘‘प्रथमदृष्ट्या मानहानिपूर्ण’’ हैं. अकबर ने सभी आरोपों को ‘‘गलत और मनगढ़ंत’’ बताए. रमानी ने अकबर पर करीब 20 साल पहले यौन दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए जब वह पत्रकार थे. अकबर ने आरोपों से इनकार किया है.

आरोपों के बाद अकबर ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि पिछले साल प्रिया रमानी की तरफ से यौन शौषण के आरोप लगने के बाद एमजे अकबर ने विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था. यह भी पढ़ें-

शिखर सम्मेलन: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा बोले- PM मोदी हर रोज 8 लाख का डायमंड फेशियल कराते हैं

जानिए- पश्चिम बंगाल के IPS अधिकारी ने सुसाइड नोट में सीएम ममता को लेकर क्या लिखा है?

Lok Sabha Election 2019: एसपी-बीएसपी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में भी किया गठबंधन

अयोध्या विवाद पर SC में कल सुनवाई, जानिए- इस केस को लेकर क्या-क्या हैं संभावनाएं

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget