एक्सप्लोरर

जाति-आधारित आरक्षण नहीं बल्कि मोटे पैसे की वजह से गिर रहा है मेडिकल एडमिशन का स्तर

जाति-आधारित आरक्षण नहीं बल्कि पैसे के बढ़ते चलन की वजह से मेडिकल क्षेत्र में गुणवत्ता का स्तर गिर रहा है. देश के सभी सरकारी और प्राइवेट मेडिकल संस्थानों में नीट(NEET) परीक्षा के अंक के आधार पर एडमिशन होता है. एक खबर के मुताबिक सरकारी कॉलेजों के मुकाबले प्राइवेट संस्थानों के स्टूडेंट्स का औसत नीट स्कोर काफी कम है.

नई दिल्ली: जाति-आधारित आरक्षण नहीं बल्कि पैसे के बढ़ते चलन की वजह से मेडिकल क्षेत्र में गुणवत्ता का स्तर गिर रहा है. देश के सभी सरकारी और प्राइवेट मेडिकल संस्थानों में नीट(NEET) परीक्षा के अंक के आधार पर एडमिशन होता है. 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक खबर के मुताबिक सरकारी कॉलेजों के मुकाबले प्राइवेट संस्थानों के स्टूडेंट्स का औसत नीट स्कोर काफी कम है. सरकारी कॉलेजों में कुल 39,000 सीटें हैं तो वहीं प्राइवेट संस्थानों में 17,000 से ज्यादा सीटें हैं. प्राइवेट संस्थानों में मैनेजमेंट और एनआरआई कोटा होता है जिसमें एडमिशन लेने के लिए मोटी रकम देनी पड़ती है. रिपोर्ट बताती है कि मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का नीट स्कोर काफी कम है और इनकी स्टडी फीस सरकारी के मुकाबले कई गुना ज्यादा है. जाहिर है कि इस श्रेणी में सिर्फ पैसे वाले ही एडमिशन ले सकते हैं.

सरकारी कॉलेजों के SC छात्रों का नीट स्कोर प्राइवेट के मुकाबले काफी ज्यादा

द टाइम्स ऑफ इंडिया ने पिछले साल 409 मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले लगभग 57,000 छात्रों की जानकारी विश्लेषण कर बताया कि सरकारी संस्थानों में एडमिशन लेने वाले छात्रों का औसत नीट स्कोर 720 में से 448 अंक था. जबकि प्राइवेट संस्थानों के छात्रों का औसत नीट स्कोर सिर्फ 306 ही है. आमतौर पर ये सवाल उठता है कि एससी और एसटी श्रेणी में एडमिशन लेने वाले छात्रों का स्कोर बेहद कम होता है जिसकी वजह से मेडिकल क्षेत्र की गुणवत्ता का स्तर गिर रहा है. लेकिन अखबार की ये रिपोर्ट इस दावे से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश कर करती है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल एससी कोटे से सरकारी कॉलेजो में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का औसत नीट स्कोर 398 था वहीं प्राइवेट संस्थानों में मोटी रकम देकर एनआरआई और मैनेजमेंट कोटे में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का औसत नीट स्कोर सिर्फ 306 अंक था.

NRI कोटे की सालाना औसत फीस 19 लाख

इससे ये बात साफ हो जाती है कि ज्यादा पैसे के बल पर कम अंक लाने वाले छात्र मेडिकल क्षेत्र में एडमिशन ले ले रहे हैं. प्राइवेट संस्थानों में एनआरआई कोटे के स्टूडेंट्स का नीट स्कोर सबसे कम है और इनकी सालाना फीस सबसे ज्यादा है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल एनआरआई कोटे के छात्रों का औसत नीट स्कोर 720 में से सिर्फ 221 अंक था और इनकी एक साल की औसत फीस 19 लाख रूपये थी. वहीं मैनेजमेंट कोटे में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का औसत नीट स्कोर सिर्फ 315 अंक था. मैनेजमेंट कोटे से एडमिशन लेने वालों की सालाना औसत फीस 13 लाख रूपये थी.

वहीं सरकारी कॉलेजों के स्टूडेंट्स का औसत नीट स्कोर 487 था. इन सरकारी कॉलेजों की औसत फीस 50 हजार से भी कम थी. हालांकि सरकारी कॉलेजों में भी ज्यादा फीस पर एडमिशन लिया जाता है. इस श्रेणी में एडमिशन लेने वाले छात्रों का औसत नीट स्कोर 372.5 था. इन आंकड़ों से ये बात साफ हो जाती है जाति-आधारित आरक्षण नहीं बल्कि कम अंक लाने वाले छात्र पैसे के बल पर मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन ले रहे हैं जिसकी वजह से इस क्षेत्र में गुणवत्ता की कमी आ रही है. एससी/एसटी छात्रों का औसत नीट स्कोर मोटे पैसे दे कर एडमिशन लेने वाले छात्रों के मुकाबले काफी ज्यादा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget