एक्सप्लोरर

'हम आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हैं क्योंकि...' इजरायल हमास युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्टैंड के बाद बोले जयशंकर

S Jaishankar Remark On Terrorism: जयशंकर ने भोपाल में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए भारत के विभिन्न विदेशी मामलों के रुख के बारे में बताया और आतंकवाद पर भारत का रुख भी स्पष्ट किया.

S Jaishankar On Terrorism: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अगर भारत दूसरे देशों पर असर डालने वाले आतंकवाद को गंभीर नहीं मानता तो उसकी कोई विश्वसनीयता नहीं होती. उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब इजराइल-हमास के बीच युद्ध चल रहा है और भारत ने इजराइल में संघर्ष विराम पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से खुद को अलग कर लिया है. भारत ने आतंकी हमलों के लिए हमास की निंदा नहीं की है.

जयशंकर ने कहा, “हम आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हैं क्योंकि हम आतंकवाद के बड़े पीड़ित हैं. हमारी कोई विश्वसनीयता नहीं होगी अगर हम ये कहें कि जब आतंकवाद हम पर प्रभाव डालता है तो ये गंभीर है और जब ये किसी अन्य के साथ होता है तो ये गंभीर नहीं है. हमें एक सतत स्थिति बनाए रखने की जरूरत है.”

भोपाल में बोले एस जयशंकर

जयशंकर ने भोपाल में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए उन्होंने भारत के विभिन्न विदेशी मामलों के रुख के बारे में बताया और कहा कि जिस तरह घर में सुशासन जरूरी है, उसी तरह विदेश में भी सही निर्णय जरूरी है.

उन्होंने कहा, “मैं आपको यूक्रेन का उदाहरण दूंगा. मुझे पता है कि इस बात पर बहुत ध्यान दिया गया था कि हमने रूस से तेल खरीदने के अपने अधिकार के बारे में कड़ा रुख अपनाया है. लेकिन मैं चाहता हूं कि आप सोचें, अगर हम दबाव के आगे झुक गए होते, अगर हमने यह विकल्प नहीं अपनाया होता, तो सोचिए कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत कितनी अधिक होती. सोचिए देश में कितनी ज्यादा महंगाई बढ़ गई होगी. यह सिर्फ गर्व की बात या स्वतंत्रता का बयान नहीं है. एक अच्छी सरकार अपने लोगों के लिए खड़ी होती है.”

उन्होंने आगे कहा, “यूरोप के वही देश जिन्होंने कहा था कि वे रूस से तेल नहीं खरीदते, वे इसे खरीद रहे थे और यह सुनिश्चित कर रहे थे कि उनके लोग प्रभावित न हों. हम पर दबाव रहेगा. क्योंकि यही संसार का स्वभाव है. एक मजबूत सरकार और एक अच्छी सरकार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.”

संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद पर भारत

संयुक्त राष्ट्र के मतदान में, भारत ने हमास की निंदा पर एक टेक्स्ट शामिल करने के लिए प्रस्ताव में संशोधन करने के कनाडा के प्रस्ताव का समर्थन किया. चूंकि इसे नहीं अपनाया गया, इसलिए भारत ने मतदान से परहेज किया. संयुक्त राष्ट्र में उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने कहा कि आतंकवाद एक घातक बीमारी है और इसकी कोई सीमा, राष्ट्र या नस्ल नहीं होती.

योजना पटेल ने वोटिंग पर भारत का रुख समझाते हुए कहा, “दुनिया को आतंकी कृत्यों के औचित्य पर विश्वास नहीं करना चाहिए. आइए हम मतभेदों को दूर रखें, एकजुट हों और आतंकवाद के प्रति शून्य-सहिष्णुता का दृष्टिकोण अपनाएं.”

ये भी पढ़ें: क्या है वियना संधि, कनाडा ने क्या लगाए हैं भारत पर आरोप और एस जयशंकर का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget