एक्सप्लोरर

'आपको शोभा नहीं देता', PM मोदी की विदेश यात्रा पर भगवंत मान ने कसा तंज तो MEA ने दिया जवाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम मोदी की विदेश यात्रा को लेकर टिप्पणी की थी. इस पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य के उच्च पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसे बयान शोभा नहीं देते.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में तंज कसा था. भगवंत मान की इस टिप्पणी पर गुरुवार (10 जुलाई, 2025) को विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर की गई ऐसी टिप्पणियां गैर-जिम्मेदाराना और खेदपूर्ण है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया बयान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार (10 जुलाई, 2025) को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की टिप्पणी को अशोभनीय करार दिया. उन्होंने कहा, “हमने एक राज्य के उच्च अथॉरिटी की ओर से भारत के ग्लोबल साउथ के मित्र देशों के साथ संबंधों को लेकर की गई कुछ टिप्पणियां देखी हैं. ये टिप्पणियां बेहद गैर-जिम्मेदाराना, खेदपूर्ण और अशोभनीय हैं.”

उन्होंने कहा, “इस तरह की मित्र देशों के साथ संबंधों को लेकर ऐसी टिप्पणियां उस पद की गरिमा के अनुरूप कतई नहीं हैं. भारत सरकार ऐसे किसी भी अनुचित बयानबाजी से खुद को पूरी तरह अलग करती है, जो हमारे मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को कमजोर करने का कार्य करते हैं."

पंजाब के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के विदेश यात्रा को लेकर किया था तंज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर तंज कसते हुए कहा था कि वह सिर्फ उन्हीं देशों की यात्रा करते हैं, जिसकी आबादी मात्र 10,000 है. भगवंत मान ने कहा था, “प्रधानमंत्री कहीं गए हैं. मुझे लगता है कि वह घाना है. वह वापस आने वाले हैं और उनका स्वागत है.”

उन्होंने कहा, “भगवान ही जानें वह किन-किन देशों में जाते रहते हैं, 'मैग्नेशिया', 'गाल्वेसिया', 'टार्विसिया'. वह 140 करोड़ की आबादी वाले देश में नहीं रहते हैं. वह ऐसे देशों में जा रहे हैं, ऐसे देशों की यात्रा करते हैं, जहां की आबादी मात्र 10,000 है और उन्हें वहां के सर्वोच्च पुरस्कार मिल रहे हैं.” भगवंत मान ने तंज कसते हुए कहा, “यहां पंजाब में तो 10,000 लोग सिर्फ एक जेसीबी देखने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं.”

पांच देशों की यात्रा कर भारत लौटे हैं प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (10 जुलाई, 2025) को ही अपने पांच देशों की यात्रा पूरी कर भारत लौटे हैं. पीएम मोदी सात दिन पहले 5 देशों की यात्रा के लिए रवाना हुए थे. इनमें घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटिना, ब्राजील और नामीबिया शामिल हैं. अपने सात दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लिया था.

यह भी पढ़ेंः स्पेशल एयरक्राफ्ट, 5 सितारा होटल... कंगाल PAK के आर्मी चीफ आसिम मुनीर श्रीलंका में मनाएंगे 'शाही छुट्टी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget