एक्सप्लोरर

MCD में बीजेपी की जीत मोदी लहर नहीं, EVM की लहर है: आप

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव के रुझानों और नतीजों में बीजेपी बड़ी जीत दर्ज कर रही है. दो साल पहले भारी जीत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी की करारी शिकस्त होती दिख रही है, दूसरी तरफ कांग्रेस वापसी कर रही है.

अब तक चुनाव नतीजों/रुझानों में बीजेपी 270 सीटों में से 180 से ज्यादा सीटें पर जीतती दिख रही है. अरविंद केरजीवाल की आम आदमी पार्टी दूसरे नहीं बल्कि तीसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है. आप को करीब 35 सीटें मिलती दिख रही हैं. लोकसभा और विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस उम्मीद से ज्यादा अच्छा कर रही है. कांग्रेस एमसीडी में दूसरे नंबर की पार्टी के तौर पर उभर रही है. कांग्रेस को 40 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं.

मोदी लहर नहीं, ये EVM की लहर है 

आम आदमी पार्टी अपनी करारी शिकस्त के बाद भी हार मानने को तैयार नहीं है, बल्कि इसके पीछे EVM की गड़बड़ी का रोना रो रही है. केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय ने एमसीडी चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत को खारिज करते हुए कहा कि  बीजेपी की जीत मोदी लहर नहीं, बल्कि ये EVM की लहर है.

गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली में जो परिणाम आए उसमें बीजेपी को जो जीत मिली है वो 'EVM लहर' से ही संभव है. ईवीएम के माध्यम से बीजेपी देश में तानाशाही लाना चाहती है. यूपी और उत्तराखंड की ईवीएम लहर को दिल्ली में बीजेपी ने रिपीट किया है."

गोपाल ने राय कहा, "आम आदमी पार्टी परिणाम की समीक्षा करेगी लेकिन देश को कैसे बचाया जाए इस पर विचार करना होगा."

आशुतोष का बयान

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता आशुतोष का भी कहना है कि बीजेपी के ये जीत EVM की गड़बड़ी की वजह से हुई है. मीडिया के सवालों से घिरे आशुतोष ने पत्रकारों से पूछ डाला कि आखिर बीते 10 साल में बीजेपी ने ऐसा क्या काम किया है कि जनता उसे वोट देगी. उन्होंने कहा कि आंदोलन से बीजेपी की जीत का जवाब दिया जाएगा.

आशुतोष ने कहा, "बीते 10 साल में एमसीडी ने बीजेपी ने एक भी काम नहीं किया है. ईवीएम में गड़बड़ी करके बीजेपी जीती है."

केजरीवाल के सीएम पद के इस्तीफे के सवाल पर आशुतोष ने कहा, "क्या बिहार में हार के बाद नरेंद्र मोदी ने इस्तीफा दे दिया?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget