एक्सप्लोरर

MCD चुनाव 2017: 'चाट पर चर्चा' के साथ कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने 'चाट पर चर्चा' के साथ प्रचार अभियान की शुरुआत की. हालांकि भीड़ के कारण माकन ने केवल 'चर्चा' की और निकल गए. उनके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और जुटाई गई भीड़ में चाट खाने और चाट के कूपन लेने की होड़ दिखी.

कांग्रेस जीती तो दो साल में निगम की हालत को दुरुस्त कर देंगे: माकन

उत्तरी दिल्ली के अशोक नगर के मशहूर "नाले वाले की चाट" की दुकान के पास अजय माकन ने एक छोटी जनसभा को संबोधित किया और फिर लोगों के सवालों के जवाब दिए. माकन ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कांग्रेस जीती तो दो साल में निगम की हालत को दुरुस्त कर देंगे.

प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करने के एलान को लेकर माकन ने केजरीवाल को घेरा

हालांकि माकन की सभा में केजरीवाल के प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करने का एलान का हावी रहा. लोगों ने इस मुद्दे पर माकन से सवाल पूछे. माकन ने रक्षात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि दूसरे श्रोतों से राजस्व बढ़ा कर प्रॉपर्टी टैक्स को बेहद कम किया जा सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करने का मुद्दा निगम के दायरे के बाहर है.

डेंगू से हुई लोगों की मौत को लेकर बीजेपी और आप पर माकन ने साधा निशाना

माकन ने निगम में भ्रष्टाचार और दिल्ली की साफ सफाई का मुद्दा उठाया और डेंगू से हुई लोगों की मौत पर बीजेपी और आप को घेरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करेगी बल्कि समाधान देगी.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाट का लुत्फ उठाया

छोटी सी जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी और इसी वजह से माकन चाट नहीं खा पाए. उनके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाट का लुत्फ लिया. सभा में आए लोग चाट के कूपन लेने के लिए होड़ करते भी दिखे. इससे यूपी चुनावों में हुई राहुल गांधी की खाट सभा के बाद खाट लूटने की मची होड़ की तस्वीरें ताजा हो गई.

MCD चुनाव 2017: 'चाट पर चर्चा' के साथ कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल

200 सभाएं करेगी कांग्रेस

दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए माकन इसी तरह दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी मशहूर खाने पीने की जगहों पर सभा करेंगे. कांग्रेस ने इस अभियान को "दिल्ली की बात दिल के साथ" नाम दिया है. इसके तहत लगभग 200 सभाएं करने की कांग्रेस की योजना है.

मंगलवार देर शाम तक आ सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट

हालांकि एक तरफ जहां माकन "दिल्ली की बात दिल के साथ" कार्यक्रम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के कई असंतुष्ट कार्यकर्ता दो दिन से टिकट के मुद्दे पर राहुल गांधी के घर पर प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने आश्वासन भी दिया. सोमवार को राहुल ने अजय माकन के साथ बैठक भी की. एमसीडी चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट मंगलवार देर शाम तक आने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget