एक्सप्लोरर

MCD Exit Poll : बीजेपी की आंधी में आप और कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ

नई दिल्ली: दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) को बंपर जीत मिलती दिख रही है. एबीपी न्यूज़-सी वोटर के एग्ज़िट पोल के मुताबिक एमसीडी चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलती दिख रही है, जबकि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सारी कोशिशें फेल होती नज़र आ रही हैं. वहीं पहले से ही मुसीबतों से घिरी कांग्रेस के लिए भी एग्ज़िट पोल के आंकड़े बुरी ख़बर ही ला रहे हैं.

एमसीडी चुनाव में तीन चौथाई बहुमत से भी ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं

एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को एमसीडी चुनाव में तीन चौथाई बहुमत से भी ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं. एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के एग्जिट पोल में एमसीडी की 218 सीटें बीजेपी को मिलती दिख रही हैं, जबकि AAP को 25 और कांग्रेस को भी 25 सीटें ही मिलने के आसार हैं. वहीं अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं.

यह भी पढ़ें :  'विश्वास' खो रही AAP, 'उखड़े' हुए कुमार ने कहा- भाड़ में जाए पार्टी

2012 के मुकाबले बीजेपी को इस बार 76 सीटों का फायदा होने जा रहा है

यानि 2012 के मुकाबले बीजेपी को इस बार 76 सीटों का फायदा होने जा रहा है. पहली बार एमसीडी चुनाव लड़ रही आप को भी 25 सीट का फायदा हो रहा है. वहीं कांग्रेस को 49 सीटों का नुकसान हो रहा है और अगर पोल की मानें तो अन्य को 52 सीट का नुकसान हो रहा है.

एमसीडी की 104 सीटों में से बीजेपी को 88, आप को 8, कांग्रेस को 7 और अन्य को 1 सीट

तीनों एमसीडी में सीट का अलग-अलग हिसाब देखें तो एबीपी न्यूज़-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक- नॉर्थ एमसीडी की 104 सीटों में से बीजेपी को 88, आप को 8, कांग्रेस को 7 और अन्य को 1 सीट मिल सकती है. साउथ एमसीडी की 104 सीट में से बीजेपी को 83, आप को 10, कांग्रेस को 10 और अन्य को 1 सीट मिलती दिख रही है.

यह भी पढ़ें : MCD Elections: 18 ईवीएम में आईं गड़बड़ी की शिकायत, वोटर हुए परेशान

ईस्ट एमसीडी की 64 सीट में से बीजेपी को 47, आप को 7, कांग्रेस को 8

जबकि ईस्ट एमसीडी की 64 सीट में से बीजेपी को 47, आप को 7, कांग्रेस को 8 और अन्य को एक भी सीट नहीं मिल रही है. वहीं आज तक के सर्वे में बीजेपी को 211, आप को 30 सीटें और कांग्रेस को 25 सीटें मिलने के आसार हैं. वहीं अन्य को आज तक के सर्वे ने 4 सीटें दी हैं.

एग्जिट पोल के आंकड़ों को सही माना जाए तो बीजेपी की एमसीडी में सबसे बड़ी जीत

साफ ज़ाहिर है कि अगर एग्जिट पोल के आंकड़ों को सही माना जाए तो बीजेपी की एमसीडी में सबसे बड़ी जीत होगी. इस जीत के कई मायने निकलते हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक मोदी लहर अभी भी बरकरार है. बीजेपी के किसी भी पुराने पार्षद को टिकट ना देने का दांव बिल्कुल सटीक बैठा है. केजरीवाल के लिए एग्जिट पोल का ये आंकड़ा सबसे बड़ा झटका है क्योंकि दिल्लीवालों का भरोसा बरकार रख पाने में केजरीवाल नाकाम हुए हैं.

यह भी पढ़ें : केजरीवाल का आरोपः MCD POLL में वोटर्स को वोट देने से रोका, ‘खराब’ ईवीएम से दिक्कतें

एक्ज़िट पोल के हिसाब से आए तो आम आदमी पार्टी में अंतर्कलह बढ़ेगा

अगर नतीजे एक्ज़िट पोल के हिसाब से आए तो आम आदमी पार्टी में अंतर्कलह बढ़ जाएगी. कांग्रेस के लिए भी एग्जिट पोल के आंकड़े खतरे की घंटी है. वापसी का जो मौका कांग्रेस के पास था, उसे वो खो चुकी है. पहले से ही अंतर्कलह से परेशान कांग्रेस के लिए एग्जिट पोल के नतीजे और बड़ी मुसीबत लेकर आ सकते हैं.

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget