एक्सप्लोरर

Delhi News: MCD के कर्मियों को नहीं मिली सैलरी और बोनस, कल धरने पर बैठेंगे AAP के सभी पार्षद

Delhi News: दिल्ली नगर निगम (MCD) के कर्मचारियों को सैलरी और बोनस नहीं दिए जाने को लेकर कल आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी पार्षद धरना प्रदर्शन करेंगे.

Delhi News: दिल्ली नगर निगम के चुनाव 2022 में आयोजित होने वाले हैं, जिसे लेकर अभी से सभी राजनीतिक दल तैयार नजर आ रहे हैं. आज आम आदमी पार्टी (AAP) के नॉर्थ एमसीडी के एलओपी (LOP), विकास गोयल, साउथ एमसीडी के एलओपी प्रेम चौहान और ईस्ट एमसीडी के एलओपी मनोज त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी शासित एमसीडी को चेतावी देते हुए कहा कि कल सुबह 10 बजे तक तनख्वाह, पेंशनऔर बोनस जारी कर दें, नहीं तो कल 11 बजे सिविक सेंटर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी पार्षद धरना देंगे.
 
नॉर्थ एमसीडी के एलओपी, विकास गोयल ने कहा, "त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है. दिवाली पर बोनस और गिफ्ट की परंपरा रही है, लेकिन बीजेपी शासित एमसीडी में कर्मचारियों को तनख्वाह तक नहीं मिल रही है. टीचर, नर्स, डॉक्टर, सफाईकर्मी, किसी को भी तनख्वाह नहीं मिली है. जिन्होंने पूरा जीवन एमसीडी को दे दिया और पेंशन पर आश्रित हैं, उन्हें पेंशन तक नहीं मिल रही है." उन्होंने कहा, "एक तरफ बीजेपी नेता दिवाली मिलन समारोह कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कर्मियों को सैलरी नहीं मिल रही है. आज जब कर्मचारियों के घर का चूल्हा नहीं जल रहा है, तो बीजेपी  नेता मिठाई कैसे खा सकते हैं? कल आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद सिविक सेंटर पर कर्मचारियों की सैलरी की मांग को लेकर धरना देंगे." 

साउथ एमसीडी के एलओपी (LOP) प्रेम चौहान प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, "साउथ एमसीडी रेवेन्यू और पैसे में सबसे ज्यादा सक्षम है. इसके बावजूद सैलरी देरी से दी जा रही है. 586 कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को सैलरी नहीं मिल रही थी, तब दिल्ली सरकार ने उनके लिए पैसा जारी किया. आम आदमी पार्टी दिल्ली के हक के लिए कर्मचारियों के साथ है." 

वहीं, ईस्ट एमसीडी के एलओपी (LOP) मनोज त्यागी इस मामले में आरोप लगाते हुए कहा, "कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल रही है, कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है. दो वर्षों से पूर्वी दिल्ली नगर निगम में बोनस नहीं मिला है. आज बीजेपी को चेतावनी देना चाहते हैं कि कल 10 बजे तक तनख्वाह, पेंशन और बोनस रिलीज करें, वरना  कल 11 बजे सिविक सेंटर पर आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद धरना प्रदर्शन करेंगे."

समीर वानखेड़े के समर्थन में उतरे रामदास अठावले, बोले- समीर दलित परिवार से, आरक्षण लेने का है अधिकार

Rahul Gandhi ने सरदार पटेल को उनकी जयंती पर किया याद, कहा- लौह पुरुष के योगदान को याद रखना महत्वपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget