एक्सप्लोरर

MCD Elections: 18 ईवीएम में आईं गड़बड़ी की शिकायत, वोटर हुए परेशान

नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव के लिए राजधानी दिल्ली में हुए मतदान के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग को 18 स्थानों पर ईवीएम में दिक्कतें आने की शिकायत मिली. इससे मतदान प्रक्रिया बाधित हुई और मतदाताओं को खासी परेशानी हुई.

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा कि बैटरी या बटन संबंधी दिक्कतों के कारण 18 ईवीएम को बदला गया. उन्होंने कहा, उत्तरी दिल्ली में पांच ईवीएम बदली गयीं, जबकि दक्षिणी दिल्ली में आठ और पूर्वी दिल्ली में पांच मशीनें बदली गयीं.

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘कुल 13,000 मतदान केन्द्रों में से सिर्फ 18 ईवीएम में दिक्कत आयी. यह दिखाता है कि हमारे ईवीएम हैक नहीं किए जा सकते, उनमें गड़बड़ी नहीं की जा सकती.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह (संख्या) अपने आप में पर्याप्त है.’’ उन्होंने कहा कि मशीनों ने अच्छा काम किया है.

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में मतदाता पर्चियां सही तरीके से नहीं बांटी गयी हैं, उन्होंने कहा, ‘‘यदि ऐसी कोई शिकायत है तो, लोग हमसे संपर्क कर सकते हैं.’’

दिल्ली के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता अरविन्दर सिंह लवली सहित कई लोग ईवीएम में दिक्कतें आने के कारण सुबह अपना वोट नहीं डाल सके.

लवली ने कहा, ‘‘मैं सुबह आठ बजे मतदान केन्द्र पहुंचा. लेकिन, मैं वोट नहीं डाल सका क्योंकि ईवीएम काम नहीं कर रही थी. मुझे किसी जरूरी काम से वहां से जाना पड़ा.’’ ईवीएम में दिक्कत आने के कारण उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा में भी कुछ देर मतदान बाधित हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ख्वाब हो तुम या...', मलेशियाई PM ने गाया बॉलीवुड गाना, वीडियो वायरल
'ख्वाब हो तुम या...', मलेशियाई PM ने गाया बॉलीवुड गाना, वीडियो वायरल
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
दिल्ली में एअर इंडिया के पायलट की मौत, फ्लाइट उड़ाने के चंद घंटे पहले हुई घटना
दिल्ली में एअर इंडिया के पायलट की मौत, फ्लाइट उड़ाने के चंद घंटे पहले हुई घटना

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन

Embed widget