एक्सप्लोरर

MCD Budget Session: एमसीडी बजट सत्र के दौरान जमकर हुआ हंगामा, हुई नारेबाजी

MCD Budget: दिल्ली नगर निगम के लिए बजट सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी पार्षदों के बीच एक बार फिर हंगामे की स्थिति बन गई और दोनों पार्टियों के बीच जमकर नारेबाजी हुई.

Delhi MCD Budget Session: दिल्ली एमसीडी में बुधवार (29 मार्च) को बजट पर चर्चा का दूसरा दिन था. इससे पहले मंगलवार (28 मार्च) को बजट सत्र महज 10 मिनट के लिए चला था. इसमें बजट की प्रति सभी को देकर इसे पढ़ने के लिए कहा गया था. इसके साथ ही 1 दिन के लिए सदन स्थगित कर दिया गया. 

बुधवार को बजट सेशन शुरू होने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से ही कुछ लोगों को बजट पर चर्चा के लिए बोला गया. इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से पार्षदों को मौका मिला. आम आदमी पार्टी के पार्षदोंं ने बजट पर चर्चा से पहले और बाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया, लेकिन जब विपक्ष की बारी आई तो उसने इस दौरान मोदी- मोदी के नारे लगाए.

बजट सत्र में हुआ हंगामा

बजट सेशन के हंगामे के बीच सदन में मोदी और केजरीवाल के नारे लगने शुरू हो गए. दोनों ही तरफ से जमकर शोर मचाया गया और बजट पर भी खूब हो हल्ला मचा. ये इतना बढ़ गया कि बाद में मेयर को सबको शांत कराना पड़ा. एमसीडी का आज बजट सेशन पूरा हुआ और दिल्ली नगर निगम बजट के सभी प्रस्तावों को वोटिंग से पास किया गया. यह एमसीडी के एकीकरण के बाद पहला बजट सेशन था. हालांकि, इसमे चर्चा तो हुई, लेकिन हंगामा भी चलता रहा.

जिसमें लगातार आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने बीजेपी के ऊपर निशाना साधते हुए 15 साल सत्ता में रहने और बावजूद उस के 11 प्रस्ताव लेकर आने पर तंज कसा. दिल्ली का कामकाज चलता रहे और बजट के बाद आगे आने वाली चीजों पर जल्द से जल्द फैसले लिए जा सकें. इस वजह से ये बजट मीटिंग बेहद जरूरी थी. बजट में सबसे बड़ा मुद्दा व्यापारियों कर्मचारियों को लेकर रहा. इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की तरफ से ही व्यापारियों और कर्मचारियों को लेकर चर्चा हुई.

बजट सत्र में सबसे बड़ा मुद्दा

सबसे बड़ा मुद्दा व्यापारियों का इसलिए रहा, क्योंकि व्यापारियों की बात एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने विधानसभा में भी कही थी. इस दौरानन एमसीडी के बजट सत्र में भी व्यापारियों का मुद्दा बढ़ा-चढ़ा कर उठाया गया. इसमें दुकानों को सील करने पर और नोटिस जारी करने पर चर्चा हुई और जल्द से जल्द व्यापारियों को राहत देने की बात हुई. दिल्ली में सीलिंग एक बहुत बड़ा मुद्दा रहा है. इस मौके पर सील हुई दुकानों को सील करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसे पास किया गया ताकि व्यापारियों को राहत मिल सकें.

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Budget: एमसीडी सदन की कार्यवाही शुरू होने के पांच मिनट के भीतर हुई स्थगित, बजट पर होनी थी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ' हम मूक दर्शक बनकर...'
'केवल तमाशा नहीं देख सकते', आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget