एक्सप्लोरर

केरल विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे एमबी राजेश, श्रीरामकृष्णन की लेंगे जगह

केरल विधानसभा के नए अध्यक्ष सत्तारूढ़ माकपा के विधायक एमबी राजेश को चुना गया है. एमबी राजेश 15 वीं विधानसभा के अध्यक्ष होंगे और श्रीरामकृष्णन की जगह लेंगे.

तिरुवनंतपुरम: सत्तारूढ़ माकपा के विधायक एमबी राजेश को मंगलवार को यहां केरल विधानसभा का नया अध्यक्ष चुना गया. राजेश 15 वीं विधानसभा के अध्यक्ष होंगे और श्रीरामकृष्णन की जगह लेंगे.

थ्रीथाला से कांग्रेस के दो बार के विधायक वीटी बलराम को मात देकर पहली बार विधायक बने राजेश (50) अपने पहले कार्यकाल में राज्य विधानसभा के शीर्ष पद पर काबिज होने वाले तीसरे विधायक हैं. राज्य विधानसभा में राजेश का यह पहला कार्यकाल है, लेकिन इससे पहले वह 10 साल तक संसद के सदस्य रह चुके हैं.

136 वोट हासिल कर उन्होंने जीत दर्ज की

राज्य माकपा समिति के सदस्य ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवायएफआई) के पूर्व राज्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. डीवायएफआई माकपा की युवा शाखा है. सदन में आज सुबह नए अध्यक्ष के चयन के लिए हुए मतदान के दौरान 140 सदस्यीय विधानसभा में 96 के मुकाबले 136 वोट हासिल कर उन्होंने जीत दर्ज की. कांग्रेस-यूडीएफ के उम्मीदवार पीसी विष्णुनाथ केवल 40 वोट हासिल कर पाए.

विजयन ने उन्हें नई जिम्मेदारी निभाने में सफलता की शुभकामनाएं दी

इस मतदान के दौरान के. बाबू, एम विन्सेंट और वी अब्दुर रहमान स्वास्थ्य कारणों के चलते मौजूद नहीं थे. वहीं, विधायक पीटीए रहीम ने ‘प्रो टेम स्पीकर’ होने की वजह से मत नहीं दिया. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले वोट डाला. नतीजों की घोषणा के बाद विजयन और विपक्ष के नेता वीडी सतीसन राजेश को अध्यक्ष की कुर्सी तक ले गए.

इसके बाद, विजयन ने उन्हें अनुकरणीय तरीके से अपनी नई जिम्मेदारी निभाने में सफलता की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं कामना करता हूं कि नए अध्यक्ष सदन के सदस्यों के अधिकार की रक्षा करेंगे और सरकार की जिम्मेदारी को पूरा करेंगे.’’ वीडी सतीसन ने भी नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी और उन्हें विपक्ष के सभी सदस्यों के सहयोग का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें.

नवजोत सिंह सिद्धू ने किया किसानों का समर्थन, पटियाला-अमृतसर में अपने घरों पर लगाए काले झंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget