एक्सप्लोरर

किसी गठबंधन में सीटों की भीख मांगने के बजाय अकेले चुनाव लड़ेगी BSP: मायावती

बीएसपी अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने के लिये बीएसपी को सम्मानजनक सीटें नहीं मिलने को प्रमुख वजह बताया.

नई दिल्ली: बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज के गरीबों के सम्मान से समझौता नहीं करने की दलील देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी ने चुनावी गठबंधन के लिये सम्मानजनक सीटें मिलने की एकमात्र शर्त रखी थी. इसका स्पष्ट आशय यह है कि गठबंधन में बीएसपी सीटों के लिए भीख नहीं मांगेगी और अपने बलबूते पर ही चुनाव लड़ती रहेगी.

मायावती ने मंगलवार को बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज के गरीबों की बदहाली के लिये बीजेपी और कांग्रेस को बराबर का जिम्मेदार ठहराया.

बीएसपी अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने के लिये बीएसपी को सम्मानजनक सीटें नहीं मिलने को प्रमुख वजह बताया. उन्होंने कहा ''वैसे तो बीजेपी और कांग्रेस से इन वर्गों के व्यापक हित और सम्मान की उम्मीद भी नहीं है, लेकिन इनका अपमान भी हम बर्दाश्त नहीं कर सकते. इसीलिए चुनावी गठबन्धनों के लिये हमारी पार्टी ने सम्मानजनक सीटें मिलने मात्र की शर्त रखी थी. इसका मतलब साफतौर पर यह है कि गठबंधन में बीएसपी सीटों के लिए भीख नहीं मांगेगी.''

मायावती ने कहा ''हम जानते हैं कि ना तो बीजेपी और ना ही कांग्रेस बहुजन समाज और सवर्ण समाज के ग़रीबों की हितैषी पार्टी है. अगर वे हितैषी होतीं तो इन वर्गों की सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षणिक हालत आज इतनी ज्यादा दयनीय नहीं होती बल्कि पिछले 70 सालों में काफी सुधर गई होती और सत्ता में इनकी समुचित भागीदारी भी होती.''

बीएसपी अध्यक्ष ने बीजेपी और कांग्रेस पर बराबर निशाना साधते हुये बीएसपी को कमजोर करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा ''कांग्रेस व बीजेपी, दोनों ही पार्टियां बीएसपी और इसके नेतृत्व को कमजोर, बदनाम और राजनीतिक तौर पर कमजोर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती हैं. खासकर चुनाव के समय तो यह कुत्सित प्रयास और भी ज़्यादा सघन और विषैले हो जाते है.'' उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को इससे सावधान रहने के लिये आगाह भी किया.

बीएसपी प्रमुख मायावती ने बीजेपी पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निरोधक कानून के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुये कहा ''बीएसपी कतई नहीं चाहती है कि किसी भी कानून का, चाहे वह अजा अजजा क़ानून ही क्यों ना हो, सरकारी मशीनरी के हाथों दुरुपयोग हो.''

वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली का दावा- 2019 में महागठबंधन में शामिल होंगे एसपी-बीएसपी

मायावती ने कहा कि इस बात को उत्तर प्रदेश में चार बार बीएसपी सरकार ने सही साबित भी करके दिखाया है, जब सरकार मजलूमों के साथ हमेशा खड़ी दिखाती थी. मायावती ने कहा कि राज्य की वर्तमान बीजेपी सरकार दलितों पर जुल्म करने वालों का साथ दे रही है और यह पूरे राज्य में हो रहा है और इससे मुक्ति पाना जरूरी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget