एक्सप्लोरर

कुत्ता, बिल्ली, नेवला वाले शाह के बयान पर मायावती का निशाना, कहा- जनता को मूर्ख समझने की भूल कर रही है बीजेपी

अमित शाह ने कल विपक्ष की एकजुटता को लेकर हो रहे प्रयासों पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश में नरेन्द्र मोदी की जो बाढ़ आयी है उसके डर से सांप, बिल्ली, नेवला, कुत्ते आदि सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं.

लखनऊ: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कल मुंबई में एक जनसभा के दौरान विपक्षी पार्टियों के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए निंदा की. बीएसपी प्रमुख मायावती ने आज कहा कि बीजेपी जनता को मूर्ख समझने की भूल कर रही है, जबकि जनता लोकसभा चुनाव से पहले उसे बार-बार आगाह किए जा रही है.

गौरतलब है कि अमित शाह ने कल विपक्ष की एकजुटता को लेकर हो रहे प्रयासों पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश में नरेन्द्र मोदी की जो बाढ़ आयी है उसके डर से सांप, बिल्ली, नेवला, कुत्ते आदि सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष की टिप्पणी पर मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इसी प्रकार की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था. इसके लिए जनता ने उन्हें करारा सबक सिखाया.

मायावती ने कहा कि इसके बावजूद बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व अपनी आदत से मजबूर नजर आता है. जनता इसे नजरअन्दाज नहीं करेगी. मायावती ने कहा कि शाह का बयान यह साबित करने के लिये काफी है कि गुरु (नरेन्द्र मोदी) और शिष्य (अमित शाह) के नेतृत्व में पार्टी का स्तर किस हद तक नीचे गिर गया है. आज जनता के सामने यह प्रश्न खड़ा हो गया है कि क्या ऐसी भाषा देश की सत्ताधारी पार्टी को शोभा देती है?

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि सरकार द्वारा जनता के साथ विश्वासघात किए जाने के मामले एक के बाद एक कर सामने आ रहे हैं और मोदी सरकार इनका सामना करने की स्थिति में नहीं है. इसीलिए संसद को लगातार स्थगित करते रहने का अलोकतान्त्रिक तरीका अपनाया गया. इसी अफरातफरी के माहौल में संसद का मौजूदा सत्र कल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित भी हो गया. जनता अच्छी तरह से समझती है कि इसके लिए असली दोषी बीजेपी और इसकी केन्द्र की सरकार ही है.

मायावती ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में नरेन्द्र मोदी सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने को तैयार नहीं हुई जबकि लोकसभा में तो उसे बहुमत प्राप्त है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव एनडीए की घटक रही तेलुगु देशम पार्टी ने ही पेश किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget