एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव पर बोले हार्दिक पटेल, 'कांग्रेस को समर्थन देने पर कर सकता हूं विचार'

अहमदाबाद: गुजरात में बीजेपी को हराने को अपना मुख्य लक्ष्य बताते हुए पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने आज संकेत दिया कि वह अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने पर भी विचार कर सकते हैं. पटेल आरक्षण आंदोलन की अगुवाई कर चुके 23 साल के हार्दिक पटेल ने सरकार पर ओबीसी कोटा के तहत पटेल समुदाय को आरक्षण देने के मुद्दे पर टाल-मटोल करने का आरोप लगाया.

विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए करेंगे काम

पाटीदार अनामत आंदोलन समिति का नेतृत्व करने वाले हार्दिक ने कहा कि अगर राज्य सरकार यथाशीघ्र आरक्षण मुद्दे पर ठोस आश्वासन के साथ नहीं आती है तो वह इस साल के उत्तरार्ध में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए काम करेंगे.

हार्दिक ने कहा, ‘‘आरक्षण समेत हमारी विभिन्न मांगों के संबंध में कई ज्ञापन देने के बावजूद पिछले दो वषरें के दौरान बीजेपी सरकार ने कोई आश्वासन नहीं दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सरकार आरक्षण पर अपना रख यथाशीघ्र स्पष्ट करे.’’

150 सीटों पर जीतने का सपना देख रही है BJP: हार्दिक

हार्दिक ने कहा, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमारा आंदोलन जीवित है और आने वाले दिनों में यह गति पकड़ेगा. हम अब इस बात को सुनिश्चित करने के लिए योजना बना रहे हैं कि जो पार्टी 150 सीटों पर जीतने का सपना देख रही है, वह चुनाव में 80 से अधिक सीटें नहीं जीत पाए.’’

राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटों में से फिलहाल बीजेपी का 121 सीटों पर बहुमत है, जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास 57 सीटें हैं. उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस के बीच लड़ाई नहीं होगा. यह एक चुनाव होगा जिसमें किसान, युवक, महिलाएं, पटेल और दलित बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कांग्रेस का समर्थन करने का विकल्प भी खुला रखा है बशर्ते वे चुनाव जीतने के बाद हमारी मांगें पूरी करने का वादा करें.’’

मांगों में पटेलों को ओबीसी कोटा के तहत आरक्षण, पाटीदार आयोग का गठन, 2015 में आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा में मरने वाले कम से कम 10 पटेल युवकों के परिवारों को मुआवजा और आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को वापस लेना शामिल है.

11 जून को जुटेंगे तकरीबन 50 हजार पीएएएस कार्यकर्ता

बीजेपी को हराने की अपनी योजना का खुलासा करते हुए हार्दिक ने कहा कि शहर में जून में पास कार्यकर्ताओं की विशाल सभा आयोजित करने की योजना बनाई गई है. उन्होंने कहा, ‘‘सात हजार से अधिक गांवों से तकरीबन 50 हजार पीएएएस कार्यकर्ता 11 जून को यहां जुटेंगे. उस सभा के दौरान लोगों को समूचे गुजरात में बीजेपी के खिलाफ अगले छह महीने तक अभियान चलाने के बारे में जानकारी दी जाएगी.’’

सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा समुदाय के साथ किए गए अन्याय के मुद्दे को उठाने के लिए हार्दिक ने एक रैली, बोटाड से पड़ोसी भावनगर शहर तक 20 और 21 मई को न्याय यात्रा निकालने की भी घोषणा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget