एक्सप्लोरर

'मुसलमान बाहर निकला, मुसलमान लाठी खा रहा, राष्ट्रपति शासन लगा दो', वक्फ एक्ट पर मौलाना साजिद रशीदी का बयान

सुप्रीम कोर्ट में इस कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका दायर की गई है. ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि अभी किसी की जीत या हार का सवाल नहीं उठता.

वक्फ कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने दायर याचिकाओं पर सरकार को जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है. इसी बीच, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है और इसे लेकर एक अहम बयान दिया है.

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, “वक्फ कानून को लेकर चल रही बहस में अभी किसी की जीत या हार का सवाल नहीं उठता. न इसमें भारतीय जनता पार्टी की हार हुई है और न ही विपक्ष की कोई जीत हुई है. असली फैसला तो तब होगा जब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अपना अंतिम फैसला सुनाएगा.”

मौलाना साजिद रशीदी ने कही ये बड़ी बात

मौलाना साजिद रशीदी ने आगे कहा, "अभी इसमें खुश होने की कोई जरूरत नहीं है. जब सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है, जो लोग उकसाने का काम कर रहे हैं, उनपर कार्रवाई होनी चाहिए. मुसलमान मुर्शिदाबाद में बाहर निकले तो दंगा हो गया. मुसलमान ही बाहर निकला, मुसलमान ही लाठी खा रहा है, उन्हीं पर केस हो रहा है. ममता बनर्जी ने इमामों के साथ बैठक कर के शांति की अपील की. आपने ये साबित कर दिया कि इमामों ने ही मुसलमानों को निकाला था.

सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा, "सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने के बाद भी अगर कोई विरोध प्रदर्शन होता है. अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो तो अच्छी बात है, नहीं तो उपद्रव मचाना विरोध प्रदर्शन करना नहीं होता है. जु्ल्म किसी के साथ भी हो जुल्म होता है. जिन लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा तो सरकार कहां है. अगर कोर्ट को ही सारे फैसले लेने पड़ जाएं तो सरकारें क्यों हैं वहां. जहां सरकारें विफल हो जाएं वहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए."

"विपक्ष चाहता है मुसलमान सड़कों पर रहें"

इससे पहले एएनआई से बात करते हुए साजिद रशीदी ने कहा था कि विपक्ष यही चाहता है कि मुसलमान सड़कों पर रहें. उन्होंने कहा, "इसके दो कारण हैं- एक तो इससे उनकी राजनीति चलती है. दूसरा उनकी मुसलमानों के खिलाफ एक सोच है कि मुसलमान आगे न बढ़ें. मुसलमान सिर्फ पत्थरबाज की लिस्ट में रहें, मुसलमान सिर्फ आतंकवाद और दहशतगर्दी की लिस्ट में रहें."

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उठाए सवाल

मौलाना साजिद रशीदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी वक्फ कानून को राज्य में लागू नहीं करना चाहती थीं तो फिर मुर्शिदाबाद में हिंसा कैसे भड़क गई? उन्होंने पूछा, "मुर्शिदाबाद में लोग सड़कों पर क्यों उतर आए? वहां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती क्यों करनी पड़ी? ये सवाल ममता बनर्जी से ही पूछे जाने चाहिए." उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी को लोगों को पहले ही समझाना चाहिए था कि राज्य सरकार यह कानून लागू नहीं करेगी इसलिए वे शांति बनाए रखें और घरों में रहें.

ये भी पढ़ें-

मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों से मिलने के लिए रवाना हुए राज्यपाल, महिला आयोग की अध्यक्ष मालदा पहुंचीं, जानें अब तक क्या एक्शन हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget