एक्सप्लोरर

‘मुस्लिम बस्तियां को नहीं, संविधान को...’, असम में बुलडोजर एक्शन पर बोले मौलाना अरशद मदनी

Maulana Arshad Madani: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि देश में सांप्रदायिकता की आग में सिर्फ मुसलमान ही नहीं, बल्कि पूरे देश का अस्तित्व ही झुलस रहा है.

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने रविवार (31 अगस्त, 2025) को असम में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जारी अभियान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. अरशद मदनी ने असम सरकार की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण-रोधी अभियान को मुस्लिम समुदाय के लोगों पर किया जा रहा अत्याचार कहा है.

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने इस संबंध में रविवार (31 अगस्त) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट कर आपत्ति जताई है. अरशद मदनी ने कहा, ‘असम में मुस्लिम बस्तियों को नहीं, बल्कि देश के संविधान और कानून को नष्ट किया गया है. मुसलमानों को जीने का अधिकार देना सरकार का फर्ज है.’

नफरत को देशभक्ति का पहनाया जा रहा जामा- अरशद मदनी

उन्होंने कहा, ‘हिंदू-मुस्लिम करके सत्ता तो हासिल की जा सकती है, लेकिन देश को चलाया नहीं जा सकता है. आज देश उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां नफरत को देशभक्ति का जामा पहनाया जा रहा है और अत्याचारियों को कानून के शिकंजे से बचाया जा रहा है.’ अरशद मदनी ने कहा, ‘देश में सांप्रदायिकता की आग में सिर्फ मुसलमान ही नहीं, बल्कि पूरे देश का अस्तित्व ही झुलस रहा है.’

मुसलमानों के सामने एक-दो नहीं, कई मसले हैं- अरशद मदनी

वहीं, एक अन्य एक्स पोस्ट में मौलाना अरशद मदनी ने कहा, ‘मुसलमानों के सामने एक-दो नहीं, बल्कि कई मसलें हैं. आजादी के बाद सांप्रदायिक सोच को मौका मिला और मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाया गया. जमीयत उलेमा-ए-हिंद सबसे पहले इन ताकतों के खिलाफ सामने आई थी. हम सड़कों पर लड़ाई नहीं करेंगे, क्योंकि ये देश के लिए नुकसानदायक है. हमारी लड़ाई उन लोगों से है जो सत्ता में रहकर इन सांप्रदायिक ताकतों को खुला छोड़ रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘भारत में मुसलमान हजार साल से ज्यादा वक्त से रह रहे हैं. केरल से कश्मीर तक, हर बिरादरी में हिंदू भी हैं और मुसलमान भी. हमारा इतिहास किसी से कम नहीं है. इस देश की तरक्की तभी मुमकिन है जब आपसी भाईचारा और मेल-जोल बना रहे.’

यह भी पढ़ेंः ‘फोटो खिंचवाने का मौका, जैकेट का रंग नहीं...’, पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा, इन राज्यों में जारी हुआ रेड और ऑरेंज अलर्ट
आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा, इन राज्यों में जारी हुआ रेड और ऑरेंज अलर्ट
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget