एक्सप्लोरर

मथुराः आचार्य देव मुरारी बापू समेत 13 लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

आचार्य देव मुरारी बापू पर श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के नाम से फर्जी ट्रस्ट बनाने का आरोप लगा है. इसके चलते श्री कृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट के सचिव कपिल शर्मा ने थाना गोविंद नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

मथुराः आचार्य देव मुरारी बापू ने हाल ही में श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया था. इसका उद्देश्य श्री कृष्ण जन्म भूमि को मुक्त कराना बताया गया था. इसे लेकर श्री कृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट के सचिव कपिल शर्मा ने आचार्य देव मुरारी बापू समेत 13 लोगों पर फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

आचार्य देव मुरारी बापू पर फर्जीवाड़े का आरोप

दरअसल श्री कृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट के सचिव कपिल शर्मा ने थाना गोविंद नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है. उनका कहना है कि आचार्य देव मुरारी बापू समेत 13 लोगों ने मिलकर श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट से मिलता जुलता ट्रस्ट बनाया है.

इसके जरिए लोगों को भ्रमित किया जा रहा है. कपिल शर्मा का कहना है कि इसके जरिए लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए धोखाधड़ी और धन वसूल करने के मामले भी सामने आ रहे हैं.

श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव ने दर्ज कराई रिपोर्ट

श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव की तहरीर पर थाना गोविंद नगर में आचार्य देव मुरारी बापू सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुए है. इन सभी पर धारा 406, 419, 420 ,663 ,465 467 467 468 471 153a आईपीसी और 66 D आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है.

70 साल पहले हुआ श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट का गठन

श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि करीब 70 साल पहले महामना मदन मोहन मालवीय जी और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इस ट्रस्ट का गठन किया था. जो विधि विधान पूर्वक मंदिर निर्माण और भगवान की पूजा अर्चना का ध्यान रख रहा है. वहीं माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर पहले से ही सुरक्षा के घेरे में है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

कपिल शर्मा का कहना है कि आचार्य देव मुरारी बापू कुछ लोगों के साथ मिलकर इस तरह मिलता-जुलता ट्रस्ट बनाकर लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं. इन्हें श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर में किसी भी प्रकार के जीर्णोद्धार या निर्माण कार्य का कोई भी अधिकार नहीं है. पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. आचार्य देव मुरारी बापू के अनुसार इस ट्रस्ट में उनके साथ कई महामंडलेश्वर और बड़ी संख्या में साधु संत जुड़ चुके हैं.

इसे भी देखेंः

एक ही पात्रता परीक्षा का क्या फायदा, जब सालों -साल पूरी नहीं हो पातीं भर्तियां, पढ़ें ये स्पेशल रिपोर्ट

नागपुर में महिला डॉक्टर ने सुसाइड करने से पहले अपने पति और बच्चों को दी बेहोशी की दवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget