एक्सप्लोरर

नागपुर में महिला डॉक्टर ने सुसाइड करने से पहले अपने पति और बच्चों को दी बेहोशी की दवा

नागपुर में एक महिला चिकित्सक ने अपने पति और दो बच्चों को भारी मात्रा में बेहोशी की दवा देकर हत्या कर दी, और फिर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने घर से सुसाइड नोट बरामद किया है.

नागपुर: अपने पति और दो बच्चों की कथित रूप से हत्या करने के बाद महिला का आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. इस महिला चिकित्सक के बारे में पुलिस ने खुलासा किया है कि उसने अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले पति और बच्चों को बेहोशी की दवा दी थी.

नागपुर पुलिस ने मंगलवार को कोराडी इलाके में डॉ. सुषमा राणे को उसके घर पर छत के पंखे से लटका पाया और उसके पति धीरज (42) व 11 साल और पांच साल की उम्र के दो बच्चों को मृत अवस्था में पाया. डॉ राणे ने यहां अवंती अस्पताल में काम करती थी थी, जबकि धीरज एक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर थे. पुलिस के अनुसार, वह मंगलवार सुबह करीब छह बजे स्कूटी पर अपनी बेटी के साथ अस्पताल गई और बेहोश करने वाली दवा लाई.

कोराडी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि घर वापस आने के बाद, उसने कथित रूप से अपने पति और दो बच्चों को भारी मात्रा में बेहोशी की दवा दी और फिर खुद फांसी लगा ली. उन्होंने बताया कि पुलिस ने कमरे से दो सिरींज बरामद की, जहां धीरज और दोनों बच्चों के शव मिले और घर के पिछवाड़े में एक और सिरींज और बेहोशी की दवा की खाली शीशी मिली. अधिकारी ने बताया कि घर से शराब की कुछ खाली बोतलें भी बरामद की गई हैं. जांच में पता चला है कि धीरज घर पर शराब का सेवन करता था.

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद एक सुसाइड नोट में, डॉ राणे ने लिखा कि उसका पति कुछ समय से काफी परेशान है और वह उसे हर रोज "मरते हुए" नहीं देख सकती. उन्होंने बताया कि अवंती अस्पताल के डॉक्टरों और जी एच रायसोनी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, जहां धीरज काम करते थे, के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने पुलिस को बताया कि उन्हें दंपति की किसी भी मानसिक समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

पोस्टमॉर्टम के बाद, शवों को उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया और विसरा फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया. पुलिस ने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है और उनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड का भी विश्लेषण कर रही है.

उन्होंने कहा, "हम उनके इस कठोर कदम के पीछे के सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश की रहे हैं. दंपति के रिश्तेदार और दोस्त हमें अहम सुराग प्रदान कर सकते हैं.’’

यह भी पढ़ें.

सुशांत राजपूत और रिया चक्रवर्ती की विदेश यात्रा के दौरान क्या आर्थिक गुल खिले थे? ED लेगा एफआईयू की मदद

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से नहीं आ रहा बाज, जैश के तीन कुख्यात आतंकवादी बड़े प्लान के साथ भारत में घुसे

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget