एक्सप्लोरर

मैच फिक्सिंग मामला: बुकी संजीव चावला को भारत लाया जा रहा है, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

लंदन प्रशासन ने संजीव चावला को भारत भेजने की हरी झंडी दे दी है. कल सुबह चावला को दिल्ली लाया जा सकता है.

नई दिल्ली: मैच फिक्सिंग की तिलिस्मी दुनिया के कई और अहम खुलासे हो सकते हैं. साल 2000 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए के साथ मैच फिक्सिंग में आए बड़े बुकी संजीव चावला को लंदन से भारत लाया जा रहा है. लंदन प्रशासन ने संजीव चावला को भारत भेजने की हरी झंडी दे दी है.

संजीव चावला लंदन में सभी कानूनी लड़ाई हार चुका है और आज देर रात उसे भारतीय पुलिस के हवाले किया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव चावला को आज रात लंदन प्रशासन पुलिस के हवाले करेगा दिल्ली पुलिस की एक टीम लंदन में मौजूद है. यह पुलिस टीम उसे आज रात की फ्लाइट से लेकर दिल्ली के लिए चलेगी और इस फ्लाइट की बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 11:00 से 11:30 बजे दिल्ली आने की उम्मीद है.

संजीव चावला का नाम साल 2000 में दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन कप्तान हैंसी क्रोनिए के साथ मैच फिक्सिंग में आया था. उस समय दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने खुलासा किया था कि एक बातचीत की रिकॉर्डिंग के दौरान हैंसी क्रोनिए और संजीव चावला ने मैच फिक्सिंग को लेकर आपस में बातचीत की थी. मैच फिक्सिंग के आरोपों में दक्षिण अफ्रीका के तीन अन्य खिलाड़ी हर्शल गिब्स निक्की बोए और स्टारडम भी आए थे.

शुरुआती दौर में हैंसी क्रोनिए ने इन तमाम आरोपों से इनकार किया था लेकिन बाद में उन्होंने कबूल किया था कि वह मैच फिक्सिंग में शामिल थे. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट प्रशासन ने उनके पद से हटा दिया था और साल 2002 में हैंसी क्रोनिए की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी. इधर जिस भारतीय बुकी संजीव चावला का नाम हैंसी क्रोनिए के साथ आया था वह उसके पहले ही लंदन भाग गया हालांकि दिल्ली पुलिस प्रशासन ने साल 2000 में ही उसका पासपोर्ट रद्द करा दिया था. लेकिन संजीव चावला लंदन जाने के बाद वापस नहीं लौटा और साल 2005 में लंदन की नागरिकता भी मिल गई और लंदन प्रशासन ने उसे पासपोर्ट भी जारी कर दिया.

दिल्ली पुलिस संजीव चावला के पीछे लगातार पड़ी रही और दिल्ली पुलिस को सफलता हासिल हुई 14 जून 2016 को जब दिल्ली पुलिस की याचिका के आधार पर संजीव चावला को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद से संजीव चावला लगातार कानूनी दांव पेच खेलता रहा और खुद को भारत आने से बचता रहा लेकिन पिछले दिनों संजीव चावला को समय झटके लगे जब लंदन प्रशासन ने उसे भारत भेजने का निर्णय दे दिया.

संजीव चावला इस बाबत तमाम कानूनी लड़ाई हार गया. इसके बाद वह पिछले हफ्ते म अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अदालत में भी गया लेकिन वहां की अदालत ने भी उसकी याचिका खारिज कर दी. इसके बाद लंदन प्रशासन ने उसे भारत भेजने का निर्णय किया. आज देर शाम लंदन प्रशासन ने संजीव चावला को लंदन में मौजूद भारतीय प्रशासन के अधिकारियों को हैंड ओवर कर दिया.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इस समय दिल्ली पुलिस की एक टीम लंदन में मौजूद है. यह पुलिस टीम उसे आज रात ही लंदन से लेकर दिल्ली के लिए रवाना होगी और संजीव चावला बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे तक दिल्ली आ सकता है.

संजीव चावला के भारत आने के बाद ही मैच फिक्सिंग की दुनिया के अनेक खुलासे हो सकते हैं. साथ ही इसमें अनेक नाम सामने आ सकते हैं. जो भारतीय स्टार रह चुके हैं. लेकिन वास्तव में कहीं ना कहीं मैच फिक्सिंग में शामिल थे पुलिस सूत्रों ने बताया कि संजीव को दिल्ली जाने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget