एक्सप्लोरर

बड़ा खुलासा: पुलवामा आतंकी हमले में इस्तेमाल हुई थी मारुति ईको कार, मालिक फरार- NIA

एनआईए और पुलिस के एक दल ने शनिवार को सज्जाद के घर पर छापेमारी की लेकिन वह मौजूद नहीं था. खबरों के मुताबिक वह जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया था और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर भी सामने आई थी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईसी) ने कहा है कि पुलवामा आतंकी हमले में एक मारुति ईको मिनीवैन का इस्तेमाल किया गया था और इसे 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हमले से महज 10 दिन पहले जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य ने खरीदा था.

जैश का सदस्य ही था गाड़ी का मालिक गाड़ी मालिक की पहचान जैश के सदस्य सज्जाद भट के तौर पर की गयी है जो दक्षिण कश्मीर के बिजबेहारा का निवासी है. एनआईए प्रवक्ता के अनुसार वह फरार है और समझा जाता है कि अब सक्रिय आतंकी बन गया है. प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने हमला स्थल से मिले कार के टुकड़ों को जोड़कर गाड़ी और उसके मालिक की पहचान कर जांच में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है.

एनआईए अधिकारियों ने फोरेंसिक और ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों के सहयोग से विस्फोट में इस्तेमाल वाहन की पहचान मारूति ईको कार के रूप में की है जिसका चैसिस नंबर एमए3 ईआरएलए1एसओओ183735 और इंजन नंबर जी12 बीएन164140 है.

अनंतनाग निवासी हकानी को 2011 में बेची गयी थी कार यह गाड़ी अनंतनाग के हैवन कॉलोनी निवासी मोहम्मद जलील अहमद हकानी को 2011 में बेची गयी थी. इसके बाद यह सात बार बिकी और अंत में दक्षिण कश्मीर के बिजबेहारा निवासी सज्जाद भट के पास पहुंची. प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी 4 फरवरी को खरीदी गयी थी. सज्जाद सिराज-उल-उलूम, शोपियां का छात्र था.

पुलवामा हमले की जांच कर रही है एनआईए एनआईए और पुलिस के एक दल ने शनिवार को सज्जाद के घर पर छापेमारी की लेकिन वह मौजूद नहीं था. खबरों के मुताबिक वह जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया था और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें वह हथियार के साथ दिखाई दिया. एनआई ने 20 फरवरी को जम्मू कश्मीर पुलिस से पुलवामा हमले की जांच अपने हाथ में ले ली थी.

एनआईए के महानिदेशक वाई सी मोदी ने एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्रीनगर से 33 किलोमीटर दूर हमला स्थल का दौरा किया, जहां पुलिस और सीआरपीएफ ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी.

यह भी पढ़ें-

एमजे अकबर पर आरोप लगाने वाली प्रिया रमानी को मिली जमानत, कहा- ‘अब कहानी बताने की बारी मेरी’

जानिए- पश्चिम बंगाल के IPS अधिकारी ने सुसाइड नोट में सीएम ममता को लेकर क्या लिखा है?

Lok Sabha Election 2019: एसपी-बीएसपी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में भी किया गठबंधन

अयोध्या विवाद पर SC में कल सुनवाई, जानिए- इस केस को लेकर क्या-क्या हैं संभावनाएं

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget