एक्सप्लोरर

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते हुए प्लेन में की शादी, DGCA ने एक्शन लेकर चालक दल को ड्यूटी से हटाया

डीजीसीए अधिकारी ने बताया कि स्पाइसजेट को उन लोगों के खिलाफ संबंधित अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है, जिन्होंने उड़ान में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं किया.

नई दिल्ली: रविवार को आसमान में, स्पाइसजेट की चार्टर्ड फ्लाइट में मेहमानों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में एक शादी हुई. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन किया गया. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह यह चार्टर्ड फ्लाइट मदुरै एयरपोर्ट से विदा हुई और करीब दो घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद फिर लौट आई. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उड़ान के दौरान विमान में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं कराने को लेकर उड़ान के चालक दल को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है.

अधिकारी ने बताया कि स्पाइसजेट को उन लोगों के खिलाफ संबंधित अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है, जिन्होंने उड़ान में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं किया. उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच करने के बाद डीजीसीए कड़ी कार्रवाई करेगा.

प्लेन में शादी की तस्वीरें-वीडियो हुए वायरल 
सोमवार को सोशल मीडिया पर प्लेन में हुई इस शादी की तस्वीरें वायरल हो गईं और वीडियो भी सामने आए. इनमें दिख रहा है कि जब दुल्हा-दुल्हन की शादी हो रही है तब मेहमान एक दूसरे के बहुत नजदीक खड़े हैं.

इस संबंध में पूछे जाने पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, 'स्पाइसजेट बोइंग 737 को शादी के बाद मेहमानों की उड़ान के लिए एक ट्रैवल एजेंट ने बुक कराया था. ग्राहक को कोविड गाइडलाइन के बारे में स्पष्ट रूप से बता दिया गया था और उड़ान के दौरान उन्हें किसी भी गतिविधि के लिए मना किया गया था. शादी के दल की प्रसन्नतावश उड़ान के लिए ही इस उड़ान की मंजूरी दी गई थी.'

कोरोना की दूसरी लहर ने देश में मचाया कहर 
भारत में पिछले कुछ सप्ताह से कोविड-19 की दूसरी लहर चल रही है और उसने बड़ा कहर बरपाया है. देश में एक दिन में कोविड-19 के 2,22,315 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,67,52,447 हो गई. पिछले 38 दिनों में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम नए मामले हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार इससे पहले देश में 16 अप्रैल को 24 घंटे में 2,17,353 नए मामले सामने आए थे. वहीं, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमण से 4,454 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,03,720 हो गई.

यह भी पढ़ें: कोरोना से मरने वालों के परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजे की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget