एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

West Bengal Factory Blast: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों को मुआवजे के तौर पर ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की है.

West Bengal Factory Blast: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में मंगलवार (16 मई) को एक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं. पुलिस ने ये जानकारी दी. ये धमाका एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ है. विस्फोट के बाद घटनास्थल से धुएं का गुबार देखा गया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एगरा ब्लास्ट की एनआईए जांच की मांग की है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि जिस आवास में ये फैक्ट्री चल रही थी, वह ढह गया. 

उन्होंने कहा कि इस विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. विस्फोट एक मकान के अंदर हुआ जहां पटाखे की फैक्ट्री चल रही थी. इस मामले में जांच की जा रही है. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. पिछले महीने फैक्ट्री में छापा मारा गया था और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. कार्रवाई के बावजूद यहां पटाखे बनाए जा रहे थे. 

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एगरा में एक घटना घटी, ये उड़ीसा सीमा के पास है. आरोपी व्यक्ति को पहले गिरफ्तार किया गया था. उसके खिलाफ चार्जशीट थी. उन्हें जमानत मिल गई. उसने फिर से अवैध रूप से अपना कारोबार शुरू कर दिया. दो माह पूर्व उस ग्राम पंचायत पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई. मालिक उड़ीसा भाग गया है. सीआईडी ​​​​को जांच के आदेश दिए हैं. ये कानून व्यवस्था से जुड़ा नहीं है, यह एक अवैध कारखाना है. 

"केंद्रीय जांच से कोई आपत्ति नहीं"

उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि इनमें से कितनी अवैध फैक्ट्रियां हैं. हम मृतकों को मुआवजे के तौर पर 2.5 लाख रुपये देंगे. एनआईए-एनआईए चिल्लाने वालों से कोई दिक्कत नहीं है. एनआईए के जरिए न्याय मिलेगा तो मुझे क्यों ऐतराज होगा. हमने अपनी जांच शुरू कर दी है. राजनीति को इससे दूर रखें और पुलिस को अपना काम करने दें. ये राजनीति करने का नहीं बल्कि लोगों की मदद करने का समय है. मुझे किसी केंद्रीय जांच से कोई आपत्ति नहीं है.

बीजेपी ने उठाए सवाल

फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट पर बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उद्योग की बात करें तो बम के कारखाने हर जगह हैं, क्योंकि जब भी ब्लास्ट होता है पहले पता चलता है कि पटाखों के कारखाने में ब्लास्ट हुआ, लेकिन बाद में जब जांच होती है तो पता चलता है कि वह बम बनाने की कोई फैक्ट्री थी और उसके लिंक अल-कायदा जैसे विभिन्न आतंकी संगठन से हैं. इससे पहले हमने मेदिनीपुर, आसनसोल में भी देखा है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget