एक्सप्लोरर

केरल-तमिलनाडु में चक्रवात 'ओखी' का कहर जारी, अब तक करीब 12 लोगों की मौत

चक्रवात की वजह से जिले से लापता हुए मछुआरों को तत्काल बचाने की मांग को लेकर मछुआरों के परिजनों ने शनिवार को चेन्नई में प्रदर्शन किया.

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम: केरल और तमिलनाडु में चक्रवात 'ओखी' का कहर जारी है. अब तक 12 लोगों की मौत की खबर है. 900 से ज्यादा मछुआरों को रेस्कूयू किया गया है. आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के कुछ क्षेत्रों में ताजा भारी बारिश हुई है और दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है. इस स्थिति के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव बनने की काफी संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि यह स्थिति तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश की तरफ अगले तीन या चार दिनों में बढ़ सकती है. विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया है कि दक्षिणी अंडमान सागर और इसके पास के क्षेत्र मलक्का तक बना कम दबाव वाला क्षेत्र अगले 36 घंटों में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में दबाव में तब्दील हो जाएगा. यह आगे और गहरा सकता है और अगले तीन-चार दिन में उत्तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ बढ़ सकता है. केरल-तमिलनाडु में चक्रवात 'ओखी' का कहर जारी, अब तक करीब 12 लोगों की मौत वहीं, क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने बताया कि है पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश हुई है. तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी ने ओखी चक्रवात से प्रभावित कन्याकुमारी जिले में राहत और पुनरुद्धार के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की है. चक्रवात की वजह से जिले से लापता हुए मछुआरों को तत्काल बचाने की मांग को लेकर मछुआरों के परिजनों ने शनिवार को चेन्नई में प्रदर्शन किया. महिलाओं ने जिले के चिन्नाथुरई स्थान पर विरोध प्रदर्शन किया. तमिलनाडु के बिजली मंत्री पी थंगमनी ने बताया है कि लापता 86 मछुआरों का पता लगाने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. दक्षिणी रेलवे ने कन्याकुमारी-नागेरकोइल खंड में कुछ ट्रेनों को आंशिक और पूरी तरह से रद्द करने की घोषणा की है. एक ट्रेन के परिचालन का समय भी बदला गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ान का रास्ता साफ! CM योगी को सौंपा गया एयरोड्रम लाइसेंस, जल्द शुरू होगा सफर
नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ान का रास्ता साफ! CM योगी को सौंपा गया एयरोड्रम लाइसेंस, जल्द शुरू होगा सफर
Hyderabad Meat: नॉनवेज खाने वाले हो जाएं अलर्ट, बदबू छुपाने के लिए गंदे पानी में भिगोकर बेचा जा रहा सड़ा मांस! जांच में बड़ा खुलासा
नॉनवेज खाने वाले हो जाएं अलर्ट, बदबू छुपाने के लिए गंदे पानी में भिगोकर बेचा जा रहा सड़ा मांस! जांच में बड़ा खुलासा
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget