एक्सप्लोरर

केजरीवाल के साढू अधिकारियों को धमकाते थे: मनोज तिवारी

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. आज बीजेपी ने PWD में हुए भ्रष्टाचार का आरोप आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर लगाते हुए नैतिक आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने PWD विभाग के एक सहायक इंजीनियर द्वारा दिल्ली पुलिस को लिखी चिट्ठी को लहराते हुए कहा कि अधिकारी ने आरोप लगाया है कि उनकी जान को खतरा है.

तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "नांगलोई के सहायक पुलिस आयुक्त को लिखे अपने खत में इंजीनियरने आरोप लगाया है कि दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीन लोगों को PWD की बनाई एक नाली को तोड़ते देखा."

बीजेपी नेता ने कहा, "अपनी शिकायत में इंजीनियर ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने तीनों लोगों को नाली तोड़ने से मना किया, तभी उन्हें रेणु कंस्ट्रक्शन के विनय कुमार का कॉल आया, जिन्होंने उन्हें तीनों लोगों को नाली तोड़ने से मना न करने को कहा." उन्होंने कहा कि कंपनी केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल की है, जिनका पिछले सप्ताह निधन हो गया.

उन्होंने कहा, "इंजीनियर ने कहा कि फोन करने वाले शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी." तिवारी ने सवाल किया, "क्या केजरीवाल के साढ़ू माफिया थे? क्या उन्हें काम इसलिए मिला, क्योंकि केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे?" उन्होंने कहा, "केजरीवाल को इन सब सवालों का जवाब देना चाहिए."

आप संयोजक केजरीवाल पर एक चुटकी लेते हुए तिवारी ने कहा, "इन्हीं सब सवालों के जवाब के लिए कपिल मिश्रा धरने पर बैठे हैं. कृपया धरना राजनीति से ऊपर उठिए."

तिवारी ने कहा, "केजरीवाल को अपने घर से बाहर आना चाहिए और जवाब देना चाहिए, क्योंकि वह मुख्यमंत्री हैं और सभी भ्रष्टाचार उनके निर्देशों पर हो रहे हैं और अधिकारियों को धमकियां मिल रही हैं."

केजरीवाल के नाक के नीच भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "केजरीवाल या उनके कोई मंत्री क्यों जवाब नहीं दे रहे हैं? अब उनकी नैतिकता कहां गई?" बीजेपी नेता ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार शहर के करदाताओं के पैसे 'लूट' रही है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि आप के पास सत्ता पर काबिज रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा है और उसे इस्तीफा दे देना चाहिए, ताकि लोगों का सरकार और लोकतंत्र में विश्वास बना रहे.

आपको बता दें कि बीती नौ मई को दिल्ली की अपराध रोधी शाखा (एसीबी) ने 10 करोड़ रुपये के कथित घपले के मामले में केजरीवाल के दिवंगत साढ़ू और PWD के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ तीन प्राथमिकियां दर्ज कीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget