एक्सप्लोरर

Chhath Pooja: छठ पूजा को लेकर मनोज तिवारी का वार, कहा- केजरीवाल सरकार बाधा डालने की करती है कोशिश

Chhath Pooja: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर प्रहार करते हुए कहा है कि दिल्ली में छठ पूजा के साथ अन्याय देखने को मिल रहा है.

Chhath Pooja: दिल्ली में छठ पूजा को लेकर सियासत तेज हो गई है. करोना के खतरे को देखते हुए डीडीएमए ने सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा करने पर रोक लगाई है. अब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार के इस कदम पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने केजरीवाल सरकार पर प्रहार करते हुए कहा है कि दिल्ली में छठ पूजा के साथ अन्याय देखने को मिल रहा है. दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि जैसे ही मौका मिलता है दिल्ली सरकार छठ पूजा में बाधा डालने का पूरा प्रयास करती है.

छठ पूजा पर प्रतिबंध पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा है कि इस साल जब सब कुछ सामान्य गति से चल रहा है, यहां तक कि बिना किसी परहेज के दिल्ली में शराब के ठेके तक खोल दिए गए हैं लेकिन छठ मां की पूजा जो नवंबर में है उसको रोकने का निर्णय आज से एक हफ्ता पहले ही ले लिया गया. जबकि आप देखेंगे कि किसी भी त्योहार के करीब आने पर जिस तरह की स्थति होती है उसके हिसाब से ये निर्णय लिया जाता है कि उसे रोकना है या नहीं. अगर छठ पूजा के करीब कोरोना के केस ज्यादा होते तो हम खुद ही इस मांग को रद्द कर देते.

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से वो काफी व्यथित हैं. साथ ही इस मुद्दे पर उन्होंने छठ समितियों से बात की और सबके मन में निराशा ही है. उन्होंने छठ पूजा कोरोना के प्रोटोकॉल के मद्देनजर करवाने की मांग की. साथ ही वो सभी पुजारियों और व्रतियों के बीच जाएंगे.

मनोज तिवारी करेंगे यात्रा 
छठ पर्व को इजाजत देने के लिए और लोगों को कोरोना के नियमों के पालन के साथ छठ मनाने के लिए कल से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी दिल्ली में यात्रा निकालेंगे. मनोज तिवारी मे कहा कि कल से वो अपनी छठ यात्रा शुरू कर रहें हैं. ये यात्रा दिल्ली के सोनिया विहार से शुरू होगी. उसमें लोगों के बीच जाकर कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "छठ पूजा पूरे देश में हो रही है तो दिल्ली में भी होगी. छठ व्रतियों से प्राथना है कि वो वैक्सीन लगवा लें. दिल्ली के गली-गली जाएंगे, यमुना पर छठ मनाएंगे."

यह भी पढ़ें:
Arvind Kejriwal Attacks Charanjit Channi: सीएम केजरीवाल का पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी पर निशाना, कहा- आपको मेरे कपड़े पसंद नहीं, कोई बात नहीं...
लखीमपुर हिंसाः सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, कहा- केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget