एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Attacks Charanjit Channi: सीएम केजरीवाल का पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी पर निशाना, कहा- आपको मेरे कपड़े पसंद नहीं, कोई बात नहीं...

Arvind Kejriwal Attacks Charanjit Channi: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने एबीपी न्यूज के कार्यक्रम में कहा था कि सीएम केजरीवाल का देश में सबसे ज्यादा वेतन है. क्या अच्छे कपड़े नहीं सिलवा सकते हैं?

Arvind Kejriwal Attacks Charanjit Channi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर लिया. उन्होंने सीएम चन्नी के बयान को ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि आपको मेरे कपड़े पसंद नहीं, कोई बात नहीं है. जनता को पसंद हैं. कपड़े छोड़िए और बताइए कि वादे कब पूरे करेंगे.

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, ''1. हर बेरोज़गार को रोज़गार कब दोगे. 2. किसानों के क़र्ज़े कब माफ़ करोगे. 3. बेअदबी के दोषियों को जेल क्यों नहीं भेजते. 4. दागी मंत्रियों, MLA और अफ़सरों पर ऐक्शन कब लोगे.''

दरअसल, चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम 'शिखर सम्मेलन' में आम आदमी पार्टी के आरोपों 'कांग्रेस ने पंजाब को तमाशा बना दिया है' पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी.

उन्होंने कहा था, ''आपके पास पांच हजार रुपये हैं, आप उनको भी दे दो. कपड़े तो सिलवा लें. क्या उनके पास सूट बूट नहीं है. ढाई लाख रुपये उनका (सीएम केजरीवाल) वेतन है. क्या अच्छे कपड़े नहीं सिलवा सकते हैं.''

सीएम चन्नी ने आगे कहा था, ''फटे हुए कपड़े और घिसे हुए जूते पहनकर ड्रामा करने की क्या जरूरत है? पब्लिक वेबकूफ बनाने की क्या जरूरत है. दिखाना चाहते हैं कि मैं बहुत अच्छा हूं. सबसे ज्यादा दिल्ली के सीएम का वेतन है. क्या कह रहे हैं ये लोग? किस दिशा में ये लोग जा रहे हैं. क्या झूठ बोलकर जीतना पड़ेगा?''

बता दें कि पंजाब में आप मुख्य विपक्षी पार्टी है. सत्तारूढ़ कांग्रेस का अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव में आप, अकाली दल और बीजेपी से मुकाबला है.

लखीमपुर हिंसाः सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, कहा- केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है

यहां देखें पूरा इंटरव्यू-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
बिहार नाव हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान
बिहार नाव हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget