एक्सप्लोरर

'कश्मीरी बहू' वाले बयान से हुए विवाद पर सीएम खट्टर ने दी सफाई, शेयर किया अपने बयान का विडियो

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कश्मीरी लड़कियों को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई पेश की है. खट्टर ने बयान का पूरा विडियो शेयर किया और कहा कि बेटियां हमारी शान हैं और पूरे देश की बेटियां हमारी बेटियां हैं.

नई दिल्ली: कश्मीर की लड़कियों पर दिए गए अपने बयान को लेकर विवादों में घिरे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अब सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि बेटियां उनकी शान हैं और पूरे देश की बेटियां उनके लिए बेटियों के समान हैं. बयान पर सफाई देते हुए खट्टर ने अपने भाषण का वीडियो भी शेयर किया है.

मनोहर लाल खट्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है,''कुछ मीडिया चैनल और न्यूज एजेंसियों के हवाले से एक भ्रामक तथा तथ्यहीन प्रचार चलाया जा रहा है. जनता से मेरा ईमानदार संवाद हमेशा रहा है इसलिये मेरे बयान का पूरा वीडियो मैं सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर रहा हूं. बेटियां हमारी शान हैं और पूरे देश की बेटियां हमारी बेटियां हैं.''

बता दें कि इससे पहले खट्टर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर की लड़कियों से शादी का रास्ता खुल गया है. उनके इस बयान की कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्ष के नेताओं ने आलोचना की. राहुल गांधी को खट्टर ने जवाब देते हुए अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने लिखा, 'राहुल गांधी जी, आपके स्तर के नेता को कम से कम भ्रामक खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए. मैंने जो कहा था उसका विडियो शेयर कर रहा हूं. इसे देखें मैंने असल में क्या कहा था और किस परिप्रेक्ष्य में कहा था, इससे शायद थोड़ी तस्वीर साफ होगी.''

क्या कहा था राहुल गांधी ने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खट्टर के बयान के जरिए आरएसएस और बीजेपी पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा, ''कश्मीरी महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री खट्टर की टिप्पणी घृणित है. उनकी टिप्पणी से साफ पता चलता है कि कमजोर, असुरक्षित और दयनीय आदमी के लिए आरएसएस अपने प्रशिक्षण में क्या संदेश देता है. महिलाएं, पुरुषों की संपत्ति नहीं हैं.''

बीएसपी सुप्रीम मायावती ने की निंदा

बीएसपी सुप्रीम मायावती ने भी खट्टर के बयान की निंदा करते हुए कहा,''हरियाणा के सीएम 370 की समाप्ति के बाद कश्मीरी बहन-बेटियों के बारे में जो ओछी मानसिकता वाली अभद्रता कर रहे हैं उसकी बीएसपी कड़े शब्दों में निंदा व तीव्र भर्त्सना करती है. बीजेपी शीर्ष नेतृत्व महिला विरोधी इन हरकतों का संज्ञान लेकर तत्काल सख्त कार्रवाई करे.''

ममता बनर्जी ने खट्टर के बयान को असंवेदनशील करार दिया

वहीं इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खट्टर के बयान को असंवेदनशील करार दिया है. ममता बनर्जी ने कहा, ''उच्च पदों पर बैठे लोगों को सोचना चाहिए कि वह किस तरह के बयान महिलाओं को लेकर दे रहे हैं. यह बहुत ही दुखद है. ये केवल जम्मू कश्मीर ही नहीं पूरे देश के लिए दुखद है.''

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने भी कहा-माफी मांगे

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी खट्टर के बयान की निंदा की है. उन्होंने कहा कि मैं बयान की निंदा करता हूं, कश्मीर की बेटियो से माफी मांगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget