एक्सप्लोरर

कृषि कानूनों पर SC के फैसले के बाद मनोहर लाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला ने अमित शाह से की मुलाकात

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपने फैसले में तीनों नए कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगा दी. इसके साथ ही कोर्ट ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया. किसानों ने इस कमेटी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है.

नई दिल्ली: कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मुलाकात की. ये मुलाकात ऐसे समय में हुई जब सुप्रीम कोर्ट ने तीनों नए कृषि कानूनों को अमल पर रोक लगा दिया. इसके साथ ही अपने फैसले में कोर्ट ने चार सदस्यों की एक कमेटी भी बना दी.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मनोहर लाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला ने शाह से मुलाकात की और चर्चा की. बता दें कि खट्टर को रविवार को हरियाणा के करनाल में किसानों के भारी विरोध की वजह से एक जनसभा को स्थगित करना पड़ा था. समझा जाता है कि दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी के विधायक प्रदर्शनकारी किसानों के दबाव में हैं.

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कमेटी गठित होने के बाद अब आंदोलन को समाप्त कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों को अपना धरना समाप्त कर देना चाहिए और अपने घरों को लौट जाना चाहिए. सीएम खट्टर ने कहा, , ‘‘गेंद अब उच्चतम न्यायालय के पाले में है और मेरा मानना है कि उसका जो भी फैसला होगा वह सबको स्वीकार्य होगा.’’

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर किसानों की प्रतिक्रिया

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कानूनों पर रोक लगाने के फैसले का किसान संगठनों ने स्वागत किया. लेकिन उन्होंने कोर्ट की तरफ से बनाई गई कमेटी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया. किसान संगठनों ने मंगलवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सरकार और कमेटी की नीयत एक ही है. उन्होंने कानून रद्द करने की मांग तो दोहराते हुए कहा कि जब तक तीनों कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कृषि राज्य मंत्री बोले- आदेश हमारी इच्छा के विपरीत, लेकिन यह सर्वमान्य है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget