एक्सप्लोरर

मन की बात: प्रधानमंत्री मोदी ने जयंती से एक दिन पहले भगत सिंह को किया याद, जानें क्या कहा ?

प्रधानमंत्री ने देश को भगत सिंह की जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि 23 साल युवक से इतनी बड़ी हुकूमत भयभीत हो गयी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जिक्र किया. कल देश भगत सिंह की जयंती मनाएगा, प्रधानमंत्री ने देश को भगत सिंह की जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि 23 साल युवक से इतनी बड़ी हुकूमत भयभीत हो गयी.

प्रधानमंत्री ने भगत सिंह को याद करते हुए कहा, ''कल, 28 सितम्बर को हम शहीद वीर भगत सिंह की जयंती मनायेंगे. मैं, समस्त देशवासियों के साथ साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति शहीद वीर भगत सिंह को नमन करता हूँ. क्या आप कल्पना कर सकते हैं, एक हुकूमत, जिसका दुनिया के इतने बड़े हिस्से पर शासन था, इसके बारे में कहा जाता था कि उनके शासन में सूर्य कभी अस्त नहीं होता. इतनी ताकतवर हुकूमत, एक 23 साल के युवक से भयभीत हो गयी थी.''

प्रधानमंत्री ने भगत सिंह की वीरता के साथ साथ उनकी विद्वता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''शहीद भगत सिंह पराक्रमी होने के साथ-साथ विद्वान भी थे, चिन्तक थे. अपने जीवन की चिंता किये बगैर भगतसिंह और उनके क्रांतिवीर साथियों ने ऐसे साहसिक कार्यों को अंजाम दिया, जिनका देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा.''

उन्होंने कहा, ''शहीद वीर भगत सिंह के जीवन का एक और खूबसूरत पहलू यह है कि वे team work के महत्व को बखूबी समझते थे. लाला लाजपतराय के प्रति उनका समर्पण हो या फिर चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु समेत क्रांतिकारियों के साथ उनका जुड़ाव, उनके लिये, भी व्यक्तिगत गौरव, महत्वपूर्ण नहीं रहा.''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''वे जब तक जिए, सिर्फ एक mission के लिए जिए और उसी के लिये उन्होंने अपना बलिदान दे दिया - वह mission था भारत को न्याय और अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाना. मैंने NaMo App पर हैदराबाद के अजय एस. जी का एक comment पढ़ा. अजय जी लिखते हैं आज के युवा कैसे भगत सिंह जैसे बन सकते हैं? देखिये! हम भगत सिंह बन पायें या ना बन पायें, लेकिन, भगत सिंह जैसा देश प्रेम, देश के लिये कुछ कर-गुजरने का जज्बा, जरुर, हम सबके दिलों में हो. शहीद भगत सिंह को यही हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी.''

ये भी पढ़ें- नासा की अंतरिक्ष यात्री अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में स्पेस स्टेशन से डालेंगी वोट, 3 नवंबर को होना है मतदान चीन: सात महीने बाद मिला लापता पत्रकार का सुराग, कोरोना की रिपोर्टिंग करने गया था वुहान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget